लाइव न्यूज़ :

गोवंशीय पशुओं को 'जिंदा दफनाने' के मामले की जांच के आदेश

By भाषा | Updated: December 8, 2021 13:01 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राजकरण कबीर ने नगर पंचायत की अस्थाई गोशाला से पशुओं को समीपवर्ती मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में जिंदा दफनाये जाने का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

भाजपा विधायक राजकरन कबीर ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में दावा किया कि सूचना मिलने पर उन्होंने सोमवार की शाम खुद मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पहाड़ी खेरा के जंगल में सड़क किनारे बताए गए स्थानों को खुदवाया और इस दौरान वहां दफन कुछ जिंदा गायें घायल हालत में मिलीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नरैनी नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने गोशाला में रखे गए गोवंशीय पशुओं को जिंदा दफन करवाया है।

विधायक कबीर ने बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की विस्तृत जांच और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

उधर, बुंदेलखंड़ किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में गायों के साथ घोर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिंदा दफनाए गए गोवंश मामले में शीघ्र कार्रवाई न की गई तो जगह-जगह आंदोलन किया जाएगा।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मुख्य विकास अधिकारी को मामले की जांच के आदेश देते हुए दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

पटेल ने बुधवार को बताया कि शनिवार की शाम नरैनी नगर पंचायत की मोतियारी गल्ला मंडी स्थित अस्थायी गोशाला से 134 गोवंशीय पशुओं को चार अस्थायी गोशालाओं में स्थानांतरित किया गया था। सोमवार को एक अखबार में इन जानवरों को मध्य प्रदेश के जंगल में जिंदा दफनाने की खबर छपी थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त कर दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गयी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos