लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दल जनता का भरोसा जीतें: ठाकरे

By भाषा | Updated: August 21, 2021 14:09 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विपक्षी दलों से अनुरोध किया कि वे जनता का भरोसा जीतें और एकजुट व मजबूत रहें। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई विपक्षी दलों के नेताओं की ऑनलाइन बैठक के दौरान उन्होंने यह अपील की। शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक के दौरान, ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि दलों को जनता का विश्वास जीतना होगा।’’ उनके मुताबिक बैठक में ठाकरे ने कहा, ‘‘अभी तो विपक्षी दलों में सत्ता को लेकर कोई लालसा नहीं है। लेकिन जब सत्ता सामने होगी तब भी विपक्षी दलों पर लोगों का यह भरोसा होना चाहिए कि वे मजबूत और एकजुट रहेंगे।’’ राउत ने कहा कि सोनिया गांधी ने सभी दलों के नेताओं से व्यक्तिगत रूप से बात की थी और उनसे बैठक में आने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि इस बात पर भी चर्चा हुई कि एकजुट रहकर आगामी आम चुनाव की किस तरह तैयारी की जा सकती है, इसके अलावा कथित पेगासस जासूसी मामला, किसानों से जुड़े मुद्दे, बढ़ती महंगाई और ‘लोकतंत्र पर हमला’ विषय पर भी ऑनलाइन बैठक में चर्चा हुई। अफगानिस्तान में हालात के बारे में सवाल पूछे जाने पर राउत ने कहा कि भारत को तालिबान से खतरा है क्योंकि उसे भारत के शत्रुओं पाकिस्तान और चीन का समर्थन है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में तालिबान के समर्थन में आवाज उठती है तो सरकार को उन्हें तुरंत कुचल देना चाहिए।’’ सोनिया द्वारा बुलाई गई इस डिजिटल बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक नेता एम. के. स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो नेता हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के मुख्यमत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत 19 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार