लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों की बैठक : तेजस्वी ने क्षेत्रीय दलों के लिए राज्यों में अग्रणी भूमिका मांगी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:50 IST

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि देश में विपक्ष को लोकसभा चुनाव से पहले (मुद्दों में) धार एवं नयापन लाना चाहिए तथा जहां भी क्षेत्रीय दल मजबूत है, वहां उन्हें आगे रहने देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलायी गयी विपक्षी दलों की डिजिटल बैठक में अपने संबोधन में राजद नेता ने कहा कि हाल में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी, बिहार में राजग मुश्किल से रहा , ये चीजें 2024 की बड़ी लड़ाई के लिए प्रेरणा पुंज हो सकती है। अपने पिता लालू प्रसाद यादव की छाया से बाहर निकलकर पिछली साल बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को शानदार स्थिति में पहुंचाने वाले 33 वर्षीय तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष को अपने चुनावी मुद्₨दों में ‘‘धार’’ और ‘‘नयापन’’ लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘ विपक्ष को अपने एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहिए.....पश्चिम बंगाल और बिहार के अनुभव ने दिखा दिया है कि कैसे हमें भाजपा को टक्कर देनी चाहिए।’’ उनकी पार्टी राजद बिहार में भले ही विपक्ष में आयी लेकिन उसके (राजद के) पास सबसे अधिक विधायक हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमें अभी से ही अपनी रणनीति पर काम शुरू कर देना चाहिए। विपक्ष पिछले सात सालों से घिसे पीटे मार्ग पर चला है... हम जो मुद्दा उठाते हैं, उनमें हमें ‘धार’ एवं ‘नयापन’ लाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने गठबंधनों को अंतिम रूप देने के साथ ही ‘सड़कों पर उतरना’ शुरू कर देना चाहिए क्येांकि चुनाव से महज पहले गठजोड़ करने से लोगों के दिमाग में भ्रम पैदा हो जाता है। तेजस्वी यादव ने इस बात पर अफसोस जताया कि विपक्ष के हाथ में कई मुद्दे हैं लेकिन वह जनाक्रोश के बाद भी उन्हें भुना नहीं पाया। उन्होंने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विपक्षी दलों के बीच बेहतर संवाद की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ विपक्ष को विभिन्न दलों के बीच एकता, साझे दृष्टिकोण एवं कार्यक्रम का संदेश देकर भरोसेमंद विकल्प पेश करना चाहिए। इसके अलावा, जिन राज्यों में क्षेत्रीय दल मजबूत है, वहां उन्हें ही आगे रहने देना चाहिए।’’ उन्होंने विपक्षी दलों से नरेंद्र मोदी सरकार पर जाति आधारित जनगणना के लिए दबाव बनाने की भी अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?