लाइव न्यूज़ :

Operation Blue Star Anniversary: स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, भिंडरावाले के पोस्टर भी लहराए; पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी पर सुरक्षा कड़ी

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2024 11:57 IST

Operation Blue Star Anniversary: प्रदर्शनकारियों ने जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर भी दिखाए, जिन्होंने 1980 के दशक में पंजाब में खालिस्तान समर्थक आंदोलन का नेतृत्व किया था और ऑपरेशन में मारा गया था।

Open in App

Operation Blue Star Anniversary:पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में आज खालिस्तानी समर्थकों ने नारे लगाए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं वर्षगांठ है जिसकी वजह से सिख समुदाय के कई सदस्यों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर भी दिखाए, जिन्होंने 1980 के दशक में पंजाब में खालिस्तान के समर्थन में आंदोलन का नेतृत्व किया था और जून 1984 में सैन्य अभियान में मारे गए थे।

इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, अमृतसर में, विशेष रूप से स्वर्ण मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएस रंधावा सिंह ने कहा, "यहां (स्वर्ण मंदिर) सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जाएगी।"

न्यूज एजेंसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में सांसद सिमरनजीत सिंह मान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले लोगों के बीच दिखाई दे रहे हैं। मंदिर परिसर में भारी भीड़ है जिसमें जोर-जोर से नारे लगाए जा रहे हैं। 

दरअसल, 31 अक्टूबर, 1984 को, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिन्होंने सेना को ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम देने का आदेश दिया था, की उनके दो सिख अंगरक्षकों: बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने उनके आवास पर हत्या कर दी थी। बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत और कट्टरपंथी सिख प्रचारक अमृतपाल सिंह दोनों ही 18वीं लोकसभा के सदस्य होंगे और हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में निर्दलीय के रूप में जीतने वाले सात उम्मीदवारों में से हैं। सरबजीत सिंह खालसा ने पंजाब की फरीदकोट सीट जीती, जबकि अमृतपाल, जो वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं ने पंजाब के ही खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

सरबजीत ने आम आदमी पार्टी (आप) के करमजीत सिंह अनमोल को 70,053 मतों के अंतर से हराया, जबकि अमृतपाल ने कांग्रेस पार्टी के कुलदीप सिंह जीरा को 197,120 मतों के अंतर से हराया।

टॅग्स :ऑपरेशन ब्लू स्टारGolden Templeपंजाबइंदिरा गाँधीPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?