लाइव न्यूज़ :

पंजाब CM अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरिडोर को पाकिस्तानी की साजिश बताया, कहा- ISI का गेम प्लान है

By भाषा | Updated: December 9, 2018 23:58 IST

मुख्यमंत्री ने कहा,''करतारपुर गलियारा स्पष्ट रूप से आईएसआई का गेम प्लान है. यह पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश नजर आती है.

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह ने आज दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने इमरान खान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू के समक्ष करतारपुर गलियारा खोले जाने की खबरों का खुलासा किया था. उन्होंने इस पूरे मामले को पाकिस्तानी सेना द्वारा रची गई बड़ी साजिश करार दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा,''करतारपुर गलियारा स्पष्ट रूप से आईएसआई का गेम प्लान है. यह पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश नजर आती है.'' मुख्यमंत्री के सूत्र के अनुसार उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा है और इसलिए हम सभी को उसकी पहल से सावधान रहना चाहिए.

सिद्धू के मामले पर उन्होंने कहा कि इसे जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया और जो इस मुद्दे को उठा रहे हैं वे यह साबित करने में असफल रहे कि यह आईएसआई का गेम प्लान है. मुख्यमंत्री ने सिद्धू के साथ अपने रिश्तों को लेकर अवांछित विवाद खड़ा करने पर अकाली दल और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर हमला किया.

अमरिंदर ने कहा कि करतारपुर साहिब गलियारा खोले जाने की मांग विभाजन के बाद से लंबित थी क्योंकि पवित्र सिख धार्मिक स्थल (श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, डेरा साहिब और करतारपुर साहिब) पाकिस्तान में रह गए थे. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने करतारपुर गलियारा खोले जाने के मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष उठाया था.

अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने खुद भी मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान पाकिस्तानी पंजाब के तत्कालीन अपने समकक्ष परवेज इलाही और उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था.

 

टॅग्स :अमृता सिंहपंजाबकरतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos