लाइव न्यूज़ :

ओमप्रकाश राजभर फिर भाजपा के साथ जाएंगे? जानें राजनीतिक गलियारों में क्यों है अटकलें तेज

By विनीत कुमार | Updated: December 20, 2022 13:26 IST

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर के एक बार फिर भाजपा के साथ नजदीकी बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा उन्हें अटल बिहार वाजपेयी फाउंडेशन का सह-अध्यक्ष बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और भाजपा के एक साथ आने को लेकर चर्चा फिर तेज।ओम प्रकाश राजभर को अटल बिहार वाजपेयी फाउंडेशन का सह-अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तेज हुई अटकलें।राजभर ने फिलहाल कहा है कि अटल बिहार वाजपेयी फाउंडेशन का सह-अध्यक्ष बनाए जाने को राजनीतिक नजर से नहीं देखना चाहिए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और भाजपा के एक साथ आने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को दरअसल अटल बिहार वाजपेयी फाउंडेशन का सह-अध्यक्ष बनाया है। सुभासपा चीफ ने उपमुख्यमंत्री से उनके आवास पर सोमवार को मुलाकात की थी।

इस मीटिंग के बाद ही ब्रजेश पाठक ने ओम प्रकाश राजभर को अटल बिहार वाजपेयी फाउंडेशन का को-चेयरमैन नियुक्त किया। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट बैठक चली और कई मुद्दों पर बात भी हुई।

भाजपा के साथ जाने की अटकलों पर क्या बोले राजभर

राजनीतिक गलियारों में जारी चर्चा के बीच राजभर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। राजभर ने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह एक राजनीतिक मंच नहीं है, और हम राजनीतिक लोग हैं। इसे अलग तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए।'

ओपी राजभर अटल बिहारी वाजपेयी फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी  ब्रजेश पाठक के साथ शामिल हुए।

बहरहाल, राजभर के ताजा कदम को उनके बीजेपी के करीब आने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले गठबंधन की बात करते हुए राजभर ने कहा था कि राजनीति में अगला कदम क्या होगा या किसके साथ गठबंधन होगा ये कोई नहीं जानता है। राजभर ने कहा था, 'क्या कभी बीजेपी और पीडीपी के बीच गठबंधन की संभावना थी?'

यूपी चुनाव-2022 के बाद सपा से अलग हुए थे राजभर

राजभर ने यूपी चुनाव-2022 को समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि, इसके बाद से वे सपा से दूरी बनाते नजर आए हैं। पिछले कई महीनों से राजभर सपा और इसके मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते नजर आए हैं। साथ ही कुछ मौकों पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा भी की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारओम प्रकाश राजभरBrajesh Pathakसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो