लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो सकता है एक अप्रैल से

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 9, 2023 16:03 IST

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि आगामी एक अप्रैल से अमरनाथ दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ बोर्ड आगामी एक अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकता हैइस बार अमरनाथ यात्रा 60 दिन की हो सकती है और पहला दर्शन एक जुलाई को होगायात्रा में बहुसंख्यक यात्रियों के आने की संभावना को रखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है

जम्मू: जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियां आरंभ हो गई हैं पर अभी तक इसकी न ही तारीखों की घोषणा हो पाई है और न ही यह निर्णय लिया जा सका है कि कितने लोगों को शिरकत करने की अनुमति दी जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि 1 अप्रैल इसलिए संभावित तारीख मानी जा रही है क्योंकि फरवरी महीने में होने वाली अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों की बैठक फिलहाल नहीं हो पाई है।

हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार अमरनाथ यात्रा 60 दिन की हो सकती है क्योंकि इस बार श्रावण पूर्ण्रिमा 30 अगस्त को है और पहला दर्शन एक जुलाई को होगा। यात्रा में बहुसंख्यक यात्रियों के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए ही प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना था कि यात्रा की तिथियों और अन्य प्रबंधों की घोषणा के लिए जल्द श्राइन बोर्ड की ओर से बैठक बुलाई जा रही है।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी कहते थे कि अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण अप्रैल से बैंकों के जरिये शुरू होगा। रोजाना 20 हजार श्रद्धालुओं का पंजीकरण होगा। इसके साथ ही यात्रा के दौरान आन स्पाट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी लेकिन वे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं कि यात्रा के लिए कितने यात्रियों को अनुमति दी जाएगी।

अमूमन अप्रैल की शुरूआत में यात्रा के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। इसके साथ पवित्र गुफा और यात्रा ट्रैक पर जल्द बर्फ हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें बेस कैंपों और प्रमुख ट्रैक स्थलों पर सिविल कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं।

इसके लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से निविदाएं मांगी गई हैं। बोर्ड की ओर से मांगी गई निविदाओं में हेलिपेड स्थल पर बर्फ हटाना, पवित्र गुफा के पास हटमेंट क्षेत्र, पंडाल क्षेत्र, बेस अस्पताल साइट, क्लाक रूम, शू रैक साइट, बुक काउंटर साइट, शेड, पवित्र गुफा के निचले क्षेत्र में बेस अस्पताल व शौचालय स्थल, कैंप डायरेक्टर, हट क्षेत्र, हेली सेवा स्टाफ आवास, सेवा प्रदाता क्षेत्र, शेषनाग कैंप, वावबाल व एमजी टाप शेषनाग आदि स्थल शामिल हैं।

बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अप्रैल से ऑनलाइन मोड के माध्यम से श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करवा पाएंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। दक्षिण कश्मीर में पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही के लिए आरएफआइडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?