लाइव न्यूज़ :

भोपाल में डेंगू से एक महिला की मौत

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:09 IST

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में डेंगू से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मानसून के इस मौसम में मध्यप्रदेश में डेंगू से संभवत: यह पहली मौत हुई है। मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग (एमपीएचआरसी) ने इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य सरकार से मच्छर जनित बीमारियों की जांच के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जवाब मांगा था क्योंकि जबलपुर में डेंगू संक्रमण के कई मामले सामने आए थे। भोपाल में डेंगू से मरने वाली गुना निवासी महिला के पति दिलीप सेन ने बताया कि नीतू सेन को 17 अगस्त को डेंगू के लक्षण मिलने पर इलाज के लिए भोपाल लाया गया था। बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। सेठ गोविंददास जिला अस्पताल के प्रवक्ता अजय कुरील ने कहा कि राज्य सरकार ने जबलपुर जिले में एक महीने में डेंगू के 176 मामले दर्ज किए हैं, लेकिन जबलपुर में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश में मानवता शर्मसार! जिला अस्पताल के बाहर अपने भाई का शव लेकर बैठा रहा 8 साल का मासूम 

भारतमप्र के जबलपुर शहर में एक माह में मिले डेंगू के 151 मामले

भारतमप्र मानवाधिकार आयोग ने पुलिस से फर्जी समूहों पर कार्रवाई करने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा