लाइव न्यूज़ :

हनी ट्रैपिंग के आरोप में भारतीय वायुसेना का एक अधिकारी हिरासत में

By IANS | Updated: January 31, 2018 23:43 IST

सूत्र ने कहा कि यह मामला हनी ट्रैपिंग का है, और कथित तौर पर अधिकारी ने यह काम फेसबुक पर एक महिला से संपर्क में आने के बाद शुरू किया है।

Open in App

भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी को जासूसी के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। यह अधिकारी यहां वायुसेना मुख्यालय में तैनात था। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि वायुसेना के केंद्रीय सुरक्षा एवं जांच दल ने एक नियमित जासूसी रोधी चौकसी के दौरान पाया कि अधिकारी अनधिकृत इलेक्ट्रानिक उपकरणों के जरिए अवांछित गतिविधियों में लिप्त था। यह अधिकारी ग्रुप कैप्टन के पद पर है।सूत्र ने कहा कि यह मामला हनी ट्रैपिंग का है, और कथित तौर पर अधिकारी ने यह काम फेसबुक पर एक महिला से संपर्क में आने के बाद शुरू किया है।सूत्र ने कहा कि अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।सेना के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के लिए एक सख्त संहिता है, जिसके तहत सैनिकों को अपनी पहचान, पद, तैनाती और अन्य पेशेवर विवरण साझा करने पर पाबंदी है। वर्दी में तस्वीर भी लगाने पर पाबंदी है।दिसंबर 2015 में दिल्ली पुलिस ने एक बर्खास्त वायुसेना अधिकारी को पाकिस्तानी इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) द्वारा समर्थित जासूसों को कथित तौर पर सूचना साझा करने के लिए गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरानी जिसे चाहते हुए भी नेहरू नहीं करा पाए जेल से आजाद, मिलिए पांच चर्चित भारतीय रानियों ने

भारतमहिला-पुरुष समानता में चीन, बांग्लादेश से भी पीछे भारत, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील