लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले में ऑनलाइन फर्जी खबरें फैलाने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 6, 2020 18:24 IST

अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद हमने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए उसे दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत उसे नोटिस जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।सुशांत सिंह राजपूत (34) ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी।यह पाया गया है कि वीडियो मानहानिकारक हैं और राज्य सरकार तथा नगर पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फर्जी खबरें फैलाने वाली और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने वाली वीडियो यूट्यूब पर डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने आरोपी उमर सर्वांग्या के खिलाफ कार्रवाई की है।

यह पाया गया है कि वीडियो मानहानिकारक हैं और राज्य सरकार तथा नगर पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच दुश्मनी पैदा करना या बढ़ावा देने वाले बयान देना), 500 (मानहानि), 501 (जानते हुए मानहानिकारक सामग्री मुद्रित करना) और 504 (शांति भंग करने के लिए उकसाने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत पिछले महीने मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया, " हमने पाया कि वीडियो मानहानिकारक हैं और महाराष्ट्र सरकार तथा मुंबई पुलिस की छवि को क्षति पहुंचा रही हैं।" अधिकारी ने बताया, " जांच के बाद हमने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए उसे दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत उसे नोटिस जारी किया था।"

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। राजपूत (34) ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी। भाषा नोमान दिलीप दिलीप

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

क्राइम अलर्ट9 साल के लड़के को बहला-फुसलाकर छत पर बुलाया और 13 साल के 1 और 16 वर्ष के 2 नाबालिग ने किया यौन उत्पीड़न, किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?