लाइव न्यूज़ :

One Nation, One Election: "यह तानाशाही की साजिश है", तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने केंद्र को घेरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 3, 2023 13:57 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र के 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विचार पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि यह विशुद्ध रूप से राजनैतिक स्टंट है और इसे जरिये संघीय व्यवस्था को चोट पहुंचाने का इरादा है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र के 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को बताया राजनीतिक स्टंटस्टालिन ने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का विचार लोकतंत्र नहीं बल्कि 'तानाशाही' को बढ़ावा देगी'एक राष्ट्र, एक चुनाव' बीजेपी की साजिश है, जिसका एआईएडीएमके समर्थन कर रही है

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र के 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विचार पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि यह विशुद्ध रूप से राजनीतिक स्टंट है और इसे जरिये संघीय व्यवस्था को चोट पहुंचाने का इरादा है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार का 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' शुरू करने का विचार केवल एक साजिश मात्र है, यह लोकतंत्र नहीं बल्कि 'तानाशाही' को बढ़ावा देगा। जिसका सामना आज की तारीख में हमारा देश कर रहा है।"

स्टालिन ने कहा, "तमिलनाडु की एआईएडीएमके इस 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का समर्थन कर रही है। यह बीजेपी की एक साजिश है। वे कह रहे हैं कि इससे चुनाव खर्च कम हो जाएगा, लेकिन उससे पहले भाजपा अपना भ्रष्टाचार रोके।"

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अगुवाई में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

स्टालिन ने केंद्र के इस विचार पर कहा, "केंद्र ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को टीम के प्रमुख के रूप में रखा है। भले ही वह पूर्व राष्ट्रपति हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की राजनीति से से दूर रहना चाहिए। बीजेपी ने एक ऐसी टीम बनाई गई है जो उसके इशारों पर चलती है। यह तानाशाही है।"

उन्होंने बीते 1 सितंबर को मुंबई में खत्म हुई विपक्षी दलों की बैठक पर कहा, "इंडिया गठबंधन की तीन बैठकें खत्म हो चुकी हैं। मुंबई की हमारी आखिरी बैठक में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। भाजपा हमारे इन कदमों को देखकर डर गई है।"

स्टालिन ने आगे कहा, "यही कारण है कि वे संसद का विशेष सत्र बुला रहे हैं। सरकार जल्द चुनाव कराने की कोशिश कर रही है क्योंकि वे अब विपक्षी एकता के सबसे बड़े दुश्मन हैं।''

उन्होंने कहा, "हमारा देश आज जिस स्थिति का सामना कर रहा है, उसका एहसास हर किसी को होना चाहिए। जिस तरह तमिलनाजु की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ द्रमुक और उसके गठबंधन को बड़ी जीत दिलाई, उसी तरह अब पूरे देश को बचाना जरूरत है।"

स्टालिन ने 'इंडिया' गठबंधन के पीएम पद के प्रत्याशी के सवाल पर कहा, "मैंने कई बार कहा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसे प्रधानमंत्री बनना चाहिए या कौन सत्ता में आएगा। मायने यह रखता है कि किसे सत्ता में नहीं आना चाहिए और यही हमारा लक्ष्य है।"

टॅग्स :एमके स्टालिनBJPडीएमकेनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब