लाइव न्यूज़ :

One Nation One Election Bill: लोकसभा में पेश किया जाएगा ‘एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक’; वित्तीय कामकाज के बाद पेश होगा बिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 11:42 IST

One Nation One Election Bill: शुक्रवार को जारी कामकाज की प्रारंभिक सूची के अनुसार, दो विधेयक - संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पहले सोमवार (16 दिसंबर) को पेश किए जाने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयकों पर विचार नहीं किया गयावित्तीय कामकाज के बाद इस सप्ताह के अंत में पेश किए जाने की संभावनासोमवार के एजेंडे से विधेयकों को हटाया गया, कारण स्पष्ट नहीं

One Nation One Election Bill: सरकार लोकसभा में वित्तीय अनुदान संबंधी कामकाज पूरा करने के बाद ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से संबंधित विधेयकों को पेश करेगी।  इससे पहले, दो विधेयक संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्यक्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक - सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध थे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सोमवार के लिए सूचीबद्ध अनुदानों की अनुपूरक मांगों के पहले बैच को सदन द्वारा पारित किए जाने के बाद ये विधेयक इस सप्ताह बाद में पेश किए जा सकते हैं।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी संशोधित कार्यसूची में सोमवार के एजेंडे में ये दोनों विधेयक शामिल नहीं हैं। हालांकि सरकार लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से अंतिम समय में ‘अनुपूरक कार्य सूची’ के माध्यम से संसद में विधायी एजेंडा पेश कर सकती है।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयक प्रक्रिया के नियमों के अनुसार पिछले सप्ताह सांसदों के बीच वितरित किये गये। संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त होगा।

जानकारी के अनुसार, वित्तीय कामकाज पूरा होने के बाद इस सप्ताह के अंत में विधेयक पेश किए जा सकते हैं, जिसमें अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच का पारित होना भी शामिल है, जो सोमवार को चर्चा के लिए सूचीबद्ध हैं।

सोमवार के कार्यक्रम से हटाए जाने के बावजूद, सरकार ने अध्यक्ष की अनुमति से 'अनुपूरक कार्य सूची' के माध्यम से विधायी प्रस्ताव लाने का विकल्प बरकरार रखा है।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से दोनों विधेयकों को संसदीय प्रक्रियाओं के अनुसार पिछले सप्ताह संसद सदस्यों के बीच वितरित किया गया था।

संसद का शीतकालीन सत्र, जो 4 दिसंबर से शुरू हुआ, 20 दिसंबर को समाप्त होने वाला है।

टॅग्स :एक देश एक चुनावमोदी सरकारलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर