लाइव न्यूज़ :

One Nation One Election Bill: प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, कल्याण बनर्जी और श्रीकांत शिंदे होंगे मेंबर?, वन नेशन-वन इलेक्शन पर बनने वाली JPC में शामिल...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2024 19:19 IST

One Nation One Election Bill: विधेयक पेश किए जाने के पक्ष में 263 वोट, जबकि विरोध में 198 वोट पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में मत विभाजन के बाद विधेयक को पुर:स्थापित कर दिया गया।‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को भी पेश किया।विपक्षी दलों ने विधेयक को संविधान के मूल ढांचे और संघवाद पर हमला बताया है।

 

 

 

 

 

One Nation One Election Bill: लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक पर विचार करने के लिए गठित होने वाली संसद की संयुक्त समिति में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी और मनीष तिवारी, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी तथा शिवसेना से श्रीकांत शिंदे बतौर सदस्य शामिल किए जा सकते हैं। दोनों सदनों में संख्याबल के हिसाब से इस समिति में भाजपा के सर्वाधिक सदस्य होंगे, हालांकि पार्टी अपने सदस्यों के नामों को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। ऐसी अटकले हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर के नामों पर विचार किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा की शिवसेना के लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे और जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य संजय झा इस समिति के सदस्य हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इस समिति लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सदस्य शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि अधिकतर दलों ने सरकार को अपनी तरफ के सदस्यों के नामों से अवगत करा दिया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समिति के सदस्यों और प्रमुख के नामों पर अंतिम निर्णय लेंगे। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के लोकसभा सदस्य सुखदेव भगत और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला संसद की संयुक्त समिति में शामिल किए जा सकते हैं। टीएमसी सांसद साकेत गोखले और द्रमुक के टीएम सेल्वागणपति के भी समिति में शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि पीपी चौधरी को समिति का हिस्सा बनाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा की प्रमुख सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी से या तो लावु श्री कृष्ण देवरायलु या जीएम हरीश बालयोगी के इस समिति में होने की संभावना है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को निचले सदन में पुर:स्थापित करने के लिए रखा, जिनका विपक्षी दलों ने पुरजोर विरोध किया।

सदन में मत विभाजन के बाद विधेयक को पुर:स्थापित कर दिया गया। विधेयक पेश किए जाने के पक्ष में 263 वोट, जबकि विरोध में 198 वोट पड़े। इसके बाद मेघवाल ने ध्वनिमत से मिली सदन की सहमति के उपरांत ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को भी पेश किया। विपक्षी दलों ने विधेयक को संविधान के मूल ढांचे और संघवाद पर हमला बताया है।

टॅग्स :एक देश एक चुनावरामनाथ कोविंदप्रियंका गांधीअनुराग ठाकुररविशंकर प्रसादManish Tewari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई