लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के दामन पर एक और दाग! CAG को शक, सरकारी ठेके के टेंडर में हुई भारी गड़बड़ी

By भारती द्विवेदी | Updated: September 20, 2018 16:24 IST

कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टेंडर देते समय ना तो केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की गाइडलाइंस का पालन हुआ और ना ही राज्य सरकार के वित्तीय नियमों का।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: बिहार में एक और घोटले को लेकर खुलासा हुआ है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी कैग की साल-2017-18 की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड की टेंडर में गड़बड़ी हुई है। ठेकेदारों के टेंडर देते हुए नियमों भारी अनदेखी की गई है।

एनटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड के टेंडर में कहीं बिना टेंडर ही वैसे ठेकेदारों को करोड़ों का काम दिया गया है, जो उसके काबिल नही। तो कहीं तय राशि से ज्यादा रकम ठेकेदार के अकाउंट में भेजे गए हैं। अपनी रिपोर्ट में कैग ने कहा है कि टेंडर देते समय ना तो केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की गाइडलाइंस का पालन हुआ और ना ही राज्य सरकार के वित्तीय नियमों का। कैग ने अपनी रिपोर्ट में जिस समय के टेंडर का जिक्र किया है, उस समय 10 महीने बिहार की कमान जीतन राम मांझी के पास थी। जबकि बाकी के पूरे समय मुख्यमंत्री का जिम्मा नीतीश कुमार के हाथ में थी।

बिहार स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड, बिहार सरकार के बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन्स डिपार्टमेंट(BCD)के अंतगर्त आता है। इस सरकारी कंपनी की कुल नौ यूनिट या पीएसयू हैं। और इन नौ यूनिटों को साल 2017-18 तक 1754.78.05 करोड़ का काम कराने की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन कैग की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि नौ में से पांच पीएसयू के 1309.05 करोड़ रुपये के 699 कामों में भारी गड़बड़ी हुई है। इन कामों के नमूना की में गड़बड़ी की बात सामने आई है। 

बिहार सरकार के वित्त विभाग के नियम के हिसाब से दस लाख से ऊपर के सभी कामों के ठेकेदारी का बंटवारा ओपन टेंडर से होगा। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने 10 लाख से ऊपर के टेंडर के लिए पब्लिक टेंडर पॉलिसी का ऑर्डर साल 2007 में जारी किया था। लेकिन बिहार में इस नियम की अनदेखी की गई है। साल 2014 नंवबर से 2016 के दिसंबर में गोदाम, स्वास्थ्य केंद्रों के अप्रग्रेडेशन, स्कूलों के निर्माण से जुड़े कामों को बगैर किसी टेंडर ठेकेदार को अतिरिक्त काम का ठेका देने की बात भी सामने आई है।

जब कैग ने बिना टेंडर के ठेके देने पर स्पष्टीकरण मांगा तो बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन्स डिपार्टमेंट(बीसीडी) ने साल 2017 के नवंबर में बीपीडब्ल्यूडी कोड का हवाला देते हुए कहा कि  ठेकेदारों के बीपीडब्ल्यूडी कोड के तहत मंजूरी मिली है। लेकिन कैग ने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के उस जवाब को खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :नितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप