लाइव न्यूज़ :

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:23 IST

Open in App

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, नौ गिरफ्तार

आगरा, 12 जनवरी आगरा में आभूषण के शोरूम में लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जबकि घटना में पुलिस अधिकारी राहुल कटयार घायल हो गये है।। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है ।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आगरा में मंगलवार सुबह खंदौली थाना क्षेत्र के मुढ़ी चौराहा के पास जलेसर रोड पर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका जिसमें बदमाश सवार थे। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचा दिया गया। उसने अपना नाम वर्दी उर्फ गोपाल पुत्र मंगल सिंह निवासी नागवाई थाना सैफई इटावा बताया है। वहीं मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से दरोगा राहुल कटियार भी घायल हो गये। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसके आठ साथियों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने अछनेरा के रायभा में सर्राफ की दुकान से लाखों के गहने चोरी किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे