लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में एक ही दिन सैलरी, मोदी सरकार ला रही है विधेयक, ‘एक राष्ट्र, एक वेतन दिवस’: संतोष गंगवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 19:39 IST

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, ‘‘देशभर में हर महीने सभी लोगों को एक ही दिन वेतन मिलना चाहिए, ताकि लोगों को समय से वेतन का भुगतान हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्द ही इस विधेयक के पास होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देइसी तरह हम विभिन्न क्षेत्रों में सार्वभौमिक न्यूनतम वेतन लागू करने पर भी विचार कर रहे हैं जिससे श्रमिकों का आजीविका स्तर बेहतर हो सके।केंद्र सरकार वेतन संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल स्थिति (ओएसएच) संहिता को लागू करने की प्रक्रिया में है।

संगठित क्षेत्र के श्रमिक वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार ‘एक राष्ट्र, एक वेतन दिवस’ लागू करने पर विचार कर रही है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार को यह बात कही।

गंगवार यहां सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘सिक्योरिटी लीडरशिप समिट-2019’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘देशभर में हर महीने सभी लोगों को एक ही दिन वेतन मिलना चाहिए, ताकि लोगों को समय से वेतन का भुगतान हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्द ही इस विधेयक के पास होने की उम्मीद है। इसी तरह हम विभिन्न क्षेत्रों में सार्वभौमिक न्यूनतम वेतन लागू करने पर भी विचार कर रहे हैं जिससे श्रमिकों का आजीविका स्तर बेहतर हो सके।’’

केंद्र सरकार वेतन संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल स्थिति (ओएसएच) संहिता को लागू करने की प्रक्रिया में है। वेतन संहिता को पहले ही संसद की मंजूरी मिल चुकी है। ओएसएच संहिता को लोकसभा में 23 जुलाई 2019 को पेश किया गया। यह संहिता सुरक्षा, स्वास्थ्य और कामकाज के हालातों पर 13 केंद्रीय कानूनों को एक में ही समाहित कर देगी।

ओएसएच संहिता में कई नयी पहल की गयी हैं। इनमें कर्मचारियों को अनिवार्य तौर पर नियुक्ति पत्र जारी करना, वार्षिक मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराना शामिल है। गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार 2014 में जब से सत्ता में आयी है, श्रम कानूनों में सुधार के लिए लगातार काम कर ही है।

श्रम मंत्रालय ने सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय होने की बात उठायी

श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने देश में सहकारी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि सहकारिता के क्षेत्र, ऐसे प्रभावकारी संस्थाएं हैं, जहां लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

वर्तमान में, सहकारिता विभाग कृषि मंत्रालय के तहत आता है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) द्वारा आयोजित 66 वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के उद्घाटन समारोह में गंगवार ने कहा, ‘‘सहकारिता मंत्रालय बनाने की आवश्यकता है ताकि सहकारिता को और अच्छी तरह से प्रोत्साहित किया जा सके और सहकारी समितियां समितियां देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पेशेवर और प्रभावी संस्थानों के रूप में विकसित हो सकें।’’

उन्होंने कहा कि सहकारिता की, काफी प्रभावी संस्थाएँ हैं जहाँ लोग रोजगार पा सकते हैं। हालांकि, हमें राजनीति से ऊपर उठने की आवश्यकता है ताकि सहकारी समितियां पेशेवर रूप से काम कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए सहकारी संस्थाएं बहुत अच्छी संस्था साबित हो सकती है। गंगवार ने आगे कहा कि सरकार देश में श्रम बल के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। श्रम मंत्रालय श्रम कानूनों के सरलीकरण को प्राथमिकता देता रहा है।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (एशिया-प्रशांत क्षेत्र) के क्षेत्रीय निदेशक बालू अय्यर ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सहकारिता सबसे प्रभावी संस्था हो सकती है। इससे पहले, एनसीयूआई के अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार को सहकारिता को समर्थन और मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सहकारी आंदोलन है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जबकि निगमित क्षेत्र को ऐसी राहत दी जा रही हो, सहकारी समितियों को भी कर राहत प्रदान दिये जाने की आवश्यकता है। 

टॅग्स :मोदी सरकारसंतोष कुमार गंगवारनरेंद्र मोदीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए