लाइव न्यूज़ :

एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को की मंजूरी, मोदी सरकार शीतकालीन सत्र में लाएगी बिल

By आकाश चौरसिया | Updated: September 18, 2024 15:19 IST

One Nation One Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसका सीधा सा मतलब है कि एक ही शेड्यूल में केंद्र और राज्यों के चुनावों को एक बार में करा दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देOne Nation One Election: एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव पर केंद्र की मंजूरी One Nation One Election: शीतकालीन सत्र में सरकार ला सकती है बिल One Nation One Election: इसे लेकर रिपोर्ट पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में बनी थी

One Nation One Election: रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी वाली 'एक देश एक चुनाव' रिपोर्ट को केंद्र सरकार के अंतर्गत कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी सरकार के सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है कि मोदी सरकार शीतकालीन सत्र में इस बिल को लेकर आने जा रही है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसका सीधा सा मतलब है कि एक ही शेड्यूल में केंद्र और राज्यों के चुनावों को एक बार में करा दिया जाए। सूत्रों की मानें तो एक चुनाव एक राष्ट्र बिल को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र की मोदी सरकार बिल लेकर आने वाली है।  

यह घटनाक्रम पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाले एक उच्च स्तरीय पैनल द्वारा बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की वकालत करते हुए तर्क दिया था कि बार-बार चुनाव देश की प्रगति में बाधाएं पैदा करते है। 

1980 के दशक में प्रस्तावित किया'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का विचार पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने से है, जिसका अर्थ है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे। 1980 के दशक में प्रस्तावित किया गया था। न्यायमूर्ति बी.पी. जीवन रेड्डी की अध्यक्षता वाले विधि आयोग ने मई 1999 में अपनी 170वीं रिपोर्ट में कहा था कि "हमें उस स्थिति में वापस जाना चाहिए जहां लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते हैं"।

टॅग्स :Central Governmentसंसद शीतकालीन सत्रकेंद्रीय मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?