लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने कहा, हमें उम्मीद है कि राहुल जी जल्द ही उसी ऊर्जा और भावना के साथ वापस आएंगे और हमारा नेतृत्व करेंगे

By भाषा | Updated: July 4, 2019 12:51 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''हम आशा करते हैं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे क्योंकि पार्टी को उनकी जरूरत है और देश को भी उनकी जरूरत है ताकि सक्षम विपक्ष की भूमिका का निर्वहन हो सके।'' गहलोत ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि राहुल जी जल्द ही उसी ऊर्जा और भावना के साथ वापस आएंगे और हमारा नेतृत्व करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उम्मीद जताई कि गांधी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे। हम उनके नेतृत्व में वापसी करेंगे और फासीवादी ताकतों को पराजित करते रहेंगे।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उम्मीद जताई कि गांधी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ''राहुल गांधी जी का इस्तीफा बहुत निराशाजनक है। वह स्पष्ट दृष्टिकोण और सकारात्मक ऊर्जा के साथ पार्टी का नेतृत्व करते रहे हैं। वह देश में विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज बन गए और देश के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए पार्टी का नेतृत्व किया।''

उन्होंने कहा, ''हम आशा करते हैं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे क्योंकि पार्टी को उनकी जरूरत है और देश को भी उनकी जरूरत है ताकि सक्षम विपक्ष की भूमिका का निर्वहन हो सके।'' गहलोत ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि राहुल जी जल्द ही उसी ऊर्जा और भावना के साथ वापस आएंगे और हमारा नेतृत्व करेंगे।

हम उनके नेतृत्व में वापसी करेंगे और फासीवादी ताकतों को पराजित करते रहेंगे।'' दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर एक महीने से बनी असमंजस की स्थिति पर पूर्णविराम लगाते हुए गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और कहा कि पार्टी के ‘भविष्य के विकास’ के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीअशोक गहलोतसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार