लाइव न्यूज़ :

योग दिवस पर शशि थरूर ने कांग्रेस को दिया 'उल्टा जवाब', कहा- मोदी सरकार की कोशिशों को मत भूलो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2023 14:35 IST

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट कर के पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि इसका श्रेय पीएम मोदी को भी दिया। शशि थरूर ने लिखा कि हमारी सरकार, पीएमओ और विदेश मंत्रालय ने भी संयुक्त राष्ट्र के जरिये योग का अंतरराष्ट्रीयकरण करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पहचान दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्दे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैयोग दिवस को लेकर शशि थरूर का ट्वीट चर्चा में कांग्रेस के ट्वीट को रीट्विट कर पीएम मोदी के समर्थन में बात की

नई दिल्ली: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में विभिन्न स्थानों पर योग संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता दिलाने के लिए बीजेपी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दे रही है वहीं कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर जारी कर के योग को लोकप्रिय बनाने और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद दिया है।

हालांकि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट कर के पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि इसका श्रेय पीएम मोदी को भी दिया। शशि थरूर ने लिखा, ''बेशक! हमें उन सभी को याद रखना चाहिए, जिन्होंने योग को लोकप्रिय और जिंदा रखने की कोशिशें कीं। हमारी सरकार, पीएमओ और विदेश मंत्रालय ने भी संयुक्त राष्ट्र के जरिये योग का अंतरराष्ट्रीयकरण करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पहचान दिलाई। जैसा कि मैं पहले भी तर्क देता रहा हूं कि योग दुनियाभर में हमारी सॉफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे मान्यता मिलते देखना बहुत अच्छा है।''

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में योग संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कई सारे केंद्रीय मंत्री अलग-अलग स्थानों पर योग से संबंधित कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी भी अमेरिका दौरे पर बुधवार (21 जून) को यूएन मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वैश्विक समुदाय के साथ योग करते नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को कहा कि भारत ने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परम्पराओं को पोषित किया है और योग के माध्यम से विरोधाभाषों, बाधाओं और प्रतिरोधों को खत्म करने का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारतीयों ने हमेशा नए विचारों का स्वागत किया है और उन्हें संरक्षण दिया है तथा देश की समृद्ध विविधता का जश्न मनाया है। देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि योग का प्रसार भारत के विचार का विस्तार है, जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय योग दिवसशशि थरूरकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?