लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के आदेश पर अपने ही विधायक को बीजेपी के नाम पर फोन करवाए गए थे- योगेंद्र यादव

By शिवेंद्र राय | Updated: August 25, 2022 14:48 IST

पूर्व आप नेता परमजीत सिंह कात्याल का समर्थन करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा है कि केजरीवाल द्वारा भाजपा का नेता बनकर अपने ही विधायकों को फोन कराने की बात पूरी तरह सच है। योगेंद्र यादव ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के आदेश पर दिसंबर 2013 में अपने ही विधायक को बीजेपी के नाम पर फोन करवाए गए थे। ऐसी करतूतों के कारण हम लोगों का आप नेतृत्व से मोहभंग हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देयोगेंद्र यादव ने किया परमजीत सिंह कात्याल का समर्थनदिसंबर 2013 में अपने ही विधायक को बीजेपी के नाम पर फोन करवाए गए थे- योगेंद्र यादवपरमजीत सिंह कात्याल हरियाणा में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता परमजीत सिंह कात्याल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।इस वीडियो में परमजीत सिंह कात्याल स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने भाजपा नेता बनकर अपनी ही पार्टी के नेताओं को पाला बदलने के लिए लालच दिया। भाजपा ने भी परमजीत सिंह कात्याल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पूर्व आप नेता  कह रहे हैं कि उन्होंने ही बीजेपी नेताओं के नाम पर फोन किया। भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। 

अब आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने भी ट्वीट करके कहा है कि जब परमजीत ने उनसे यह बात बताई थी तो उन्होंने पूछताछ की और पाया कि उनका दावा सच है। योगेंद्र यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "परमजीत जी ने 7 साल पहले इस घटना के बारे में मुझे जानकारी दी थी। तब मैंने पूछताछ की और पाया कि उनकी बात पूरी तरह सच है। अरविंद केजरीवाल के आदेश पर दिसंबर 2013 में अपने ही विधायक को बीजेपी के नाम पर फोन करवाए गए थे। ऐसी करतूतों के कारण हम लोगों का आप नेतृत्व से मोहभंग हुआ था।"

क्या है मामला

कथित शराब घोटाले में घिरी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार ने बीजेपी पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर उसके विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी  के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो दिखाया। वीडियो में केजरीवाल भाजपा नेताओं की ओर से आप विधायकों को खरीदने की कोशिश का दावा करते हुए स्टिंग ऑपरेशन किए जाने की बात कहते हैं। आप के इसी वीडियो के जवाब में भाजपा की तरफ से परमजीत सिंह कात्याल का वीडियो जारी किया गया था।

इस पूरे मामले पर परमजीत सिंह कात्याल ने समाचार चैनल आजतक से बातचीत के दौरान बताया, "आप के ही एक पुराने नेता ने यह इंटरव्यू किया था। मनीष रायजादा नाम के व्यक्ति आम आदमी पार्टी के विदेश विंग के अध्यक्ष थे, वह चंदा  एकत्रित करते थे और अरविंद केजरीवाल को भेजते थे। उन्होंने चंदा चोर नाम से एक डॉक्युमेंट्री बनाई थी, उसमें मेरा भी इंटरव्यू था, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास और साजिया इल्मी का भी इंटरव्यू था, उसी में से यह क्लिप लिया गया है।"  परमजीत सिंह कात्याल ने बताया कि 2013 में उनसे कहा गया था कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को फोन करके कहें कि वह गडकरी और अरुण जेटली के ऑफिस से बोल रहे हैं। खुद को जेटली और गडकरी का आदमी बताते हुए आप नेताओं को 35 लाख रुपए देने का वादा करने को कहा गया था। बता दें कि परमजीत सिंह कात्याल हरियाणा में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीयोगेन्द्र यादवअरविंद केजरीवालनितिन गडकरीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील