लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन के अवसर पर दो रूट पर दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह जल्दी शुरू होगी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:37 IST

Open in App

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि पिंक और मैजेंटा लाइन पर दिल्ली मेट्रो की सेवा रविवार तड़के शुरू हो जाएगी ताकि यात्रियों को रक्षाबंधन के अवसर पर सुविधा हो। सामान्य दिनों में रविवार को फेज-3 गलियारे पर मेट्रो सेवा की शुरुआत सुबह आठ बजे होती है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, '' रक्षाबंधन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं 22 अगस्त 2021 (रविवार) को पिंक लाइन पर सुबह साढ़े छह बजे और मैजेंटा लाइन पर सुबह छह बजे शुरू होंगी।'' त्रिलोकपुरी के पास एक छोटे खंड के पूरा होने के बाद हाल ही में पिंक लाइन को दोनों छोर से पूरी तरह से जोड़ा गया था। 59 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर या पिंक लाइन, 38 स्टेशनों तक फैला है। वहीं, मैजेंटा लाइन दिल्ली में जनकपुरी पश्चिम और नोएडा में बॉटेनिकल गार्डन को जोड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र