लाइव न्यूज़ :

गर्भवती हाथिनी की मौत पर मोदी सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा- गलती से पटाखे भरा फल खा लिया होगा

By अनुराग आनंद | Updated: June 8, 2020 18:06 IST

पर्यावरण मंत्रालय की मानें तो यहां के लोग जंगली सूअरों को रोकने के लिए विस्फोटकों से भरे फल का इस्तेमाल करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहथिनी की मौत की छानबीन के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।लोगों ने हथिनी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी रोष प्रकट किया था।

नई दिल्ली: पिछले दिनों केरल में एक 15 वर्षीय गर्भवती हथिनी ने पटाखों से भरा अनानास खा लिया था, जो उसके मुंह में फट गया और एक सप्ताह बाद वेलियार नदी में उसकी मौत हो गई। इस मामले में नरेंद्र मोदी सरकार के पर्यावरण मंत्रालय का बयान आया है। मंत्रालय ने कहा है कि केरल में एक गर्भवती हाथिनी की मौत की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उसने गलती से पटाखे से भरा फल खा लिया होगा। 

इसके साथ ही मंत्रालय ने ट्वीट कर इस मामले में यह भी कहा है कि मंत्रालय ने अपनी जांच में पाया है कि स्थानीय लोग अक्सर बागान के खेतों में जंगली सूअरों को रोकने के लिए विस्फोटकों से भरे फल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में संभावना है कि भूखी हाथिनी ने फल देखते ही खाने का प्रयास किया और पटाखे उसके मुंह में फट गए। इस मामले में अभी जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हथिनी गर्भवती थी- बता दें कि हाथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 27 मई को हथिनी की मौत की घटना के संबंध में तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और दो अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।  वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ पटाखों से भरा अन्नानास खाने से हुए विस्फोट में उसका जबड़ा टूट गया था और वह कुछ भी चबा पाने में असमर्थ थी।’’ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हथिनी गर्भवती थी। 

साइलेंट वैली जंगल में हथिनी की ऐसी दुखद मौत का खुलासा वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट पर भावुक टिप्पणी पोस्ट किए जाने के बाद हुआ था। उन्होंने लिखा था, ‘‘जब हमने उसे देखा तो वह नदी में खड़ी थी, उसका सिर पानी में डुबा हुआ था। उसे अपनी छठी इंद्री से समझ आ गया था कि वह मरने वाली है।उसने खड़े खड़े ही नदी में जलसमाधि ले ली।’’ उन्होंने नदी में सिर झुकाए खड़ी हथिनी के फोटो भी पोस्ट किए थे ।

14 दिनों से भूखी थी हथिनी-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मौत से पहले हथिनी ने 14 दिनों से कुछ नहीं खाया था। दर्द की वजह से वह कुछ खा-पी नहीं पा रही थी। पानी में जाने से पहले उसने भूख-प्यास से परेशान होकर आस-पास के गांव के कई चक्कर लगाए थे। 

हथिनी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि वह गर्भवती थी। उसकी मौत का प्रमुख कारण भी फेफड़ों में पानी भर जाना था। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में कहा गया कि हथिनी की मौत पानी में सांस लेने के कारण फेफड़ों में पानी भर जाने से हुई है। इसके अलावा, अन्नानास खाने से हुए विस्फोट में हथिनी का जबड़ा टूट गया था और वह कुछ भी चबा पाने में भी असमर्थ थी। इसलिए वह भूखी थी। 

टॅग्स :हाथीकेरलनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप