लाइव न्यूज़ :

1992 के दिन कार सेवकों ने बाबरी ढांचा गिराया, सजा कब, पुनर्विचार याचिका का समर्थनः अकबरुद्दीन

By भाषा | Updated: December 3, 2019 20:23 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने छह दिसम्बर को बाबरी मस्जिद ढहाने ढहाये जाने की बरसी से पहले यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी के तत्वावधान में सोमवार देर रात आयोजित एक विरोध बैठक में कहा, ‘‘हमें न्याय पर भरोसा है। यह विश्वास हमें पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए कह रहा है। हमें इस देश के संविधान पर भरोसा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम पुनर्विचार याचिका दायर करने के एआईएमपीएलबी के फैसले का समर्थन करेगा: अकबरुद्दीन।हमें अपने देश की अदालत पर भरोसा हैं। इसलिए हम पुनर्विचार याचिका दायर कर रहे हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि अयोध्या मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) पुनर्विचार याचिका दायर करने वाला है।

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई एवं विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने हैरानी जताई कि 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने के लिए जिम्मेदार लोगों को कब सजा मिलेगी। उन्होंने छह दिसम्बर को बाबरी मस्जिद ढहाने ढहाये जाने की बरसी से पहले यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी के तत्वावधान में सोमवार देर रात आयोजित एक विरोध बैठक में कहा, ‘‘हमें न्याय पर भरोसा है। यह विश्वास हमें पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए कह रहा है। हमें इस देश के संविधान पर भरोसा है।’’

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘‘हमें अपने देश की अदालत पर भरोसा हैं। इसलिए हम पुनर्विचार याचिका दायर कर रहे हैं। इसे किसी गलत ढंग से नहीं देखा जाना चाहिए।’’ बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया। एआईएमआईएम द्वारा मीडिया को जारी इस प्रस्ताव के अनुसार बैठक में कहा गया है कि बाबरी मस्जिद/राम जन्मभूमि के मालिकाना हक पर फैसला ‘‘मुस्लिमों को स्वीकार्य नहीं है।’’

प्रस्ताव के अनुसार मालिकाना हक पर शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के एआईएमपीएलबी के फैसले का समर्थन किया गया। एआईएमपीएलबी ने पहले कहा था कि पुनर्विचार याचिका नौ दिसम्बर तक दाखिल की जायेगी। बोर्ड ने हाल में कहा था कि देश में 99 प्रतिशत मुसलमान फैसले की समीक्षा चाहते है। 

टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेशअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअयोध्या फ़ैसलाराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप