लाइव न्यूज़ :

'खेत ठाकुर का... बैल ठाकुर का...' पर मची रार, जदयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा, "मनोज झा माफी मांगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 29, 2023 08:12 IST

राजद सांसद मनोज झा ने संसद में चर्चा के दौरान ओम प्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता 'ठाकुर का कुंआ' को पढ़ी। इस बात को लेकर जदयू नेता उनसे नाराज हैं और लगातार हमलावर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की सियासत में ओम प्रकाश वाल्मीकि की कविता 'ठाकुर का कुंआ' के कारण मचा घमासान राजद-जदयू के नेता आमने-सामने है क्योंकि राजद सांसद मनोज झा ने संसद में कविता को पढ़ी थीमनोज झा ने संसद में बहस के दौरान मोदी सरकार पर हमला करने के लिए 'ठाकुर का कुंआ' को पढ़ी थी

पटना: बिहार की सियासत में इस वक्त ओम प्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता 'ठाकुर का कुंआ' विवाद की वजह बनी हुई है। महागठबंधन की साझा सरकार चला रहे राजद और जदयू के नेता आमने-सामने है क्योंकि राजद सांसद मनोज झा ने संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान मोदी सरकार पर हमला करने के क्रम में 'ठाकुर का कुंआ' को पढ़ी थी।

इस मामले को लेकर जदयू के राजपूत नेता राजद सांसद झा पर हमलावर हैं, वहीं दूसरी ओर राजद बेहद मजबूती के साथ मनोज झा के साथ खड़ी है और समाजवाद की बात करते हुए उनका बचाव कर रही है। लेकिन जदयू के राजपूत नेता इस मामले में मनोज झा की आलोचना करने से मान नहीं रहे हैं।

ताजा घटनाक्रम में जदयू एमएलसी संजय सिंह ने बीते गुरुवार को राजद सांसद मनोज झा की जमकर आलोचना की। संजय सिंह ने कहा, "ऐसे बयान समाज में विभाजन पैदा करते हैं। हम सभी जाति और धर्म के लोगों को एकजुट करने वाले नीतीश कुमार के साथ हैं। मनोज झा को इसका करारा जवाब मिलेगा। यह अशोभनीय बयान है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"

जेडीयू एमएलसी ने कहा, "मनोज झा राज्यसभा के सदस्य हैं। उनका बयान निंदनीय है। मुझे तो यहां तक ​​लगता है कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऐसे ही प्रोफेसर बन गए। मैं उन्हें ऐसी टिप्पणियों के खिलाफ चेतावनी देता हूं।"

मालूम हो कि कि पिछले हफ्ते राज्य सभा में महिला कोटा विधेयक पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा द्वारा पढ़ी गई 'ठाकुरों' पर एक कविता की तीखी आलोचना हुई थी क्योंकि कई राजनीतिक नेताओं ने इसकी निंदा की थी और उनसे माफी की मांग की थी।

महिला कोटा विधेयक में ओबीसी को ध्यान में रखने की मांग के बीच मनोज झा ने कवि ओम प्रकाश वाल्मिकी द्वारा लिखित कविता 'ठाकुर का कुआं (कुआं)' का पाठ किया था। इस बीच, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने राजद सांसद की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि यह किसी विशेष जाति पर लक्षित नहीं है।

ललन सिंह ने कहा, "मनोज झा द्वारा दिया गया भाषण अपने आप में एक प्रमाण है कि यह किसी विशेष जाति या धर्म पर लक्षित नहीं था। भारतीय जनता पार्टी का काम समाज में तनाव पैदा करना और भावनाओं को भड़काकर वोट आकर्षित करना है।"

टॅग्स :मनोज झाजेडीयूआरजेडीमहागठबंधनबिहारLalan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम