लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते आतंक से भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय ने जारी किया ये बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 17:25 IST

तालिबान के बढ़ते आतंक से अफगानिस्तान में बनी संकट की स्थिति और हालातों पर भारत सरकार ने चिंता जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, अफगानिस्तान में घट रही ताजा घटनाएं बेहद चिंता का विषय है.

Open in App

तालिबान के बढ़ते आतंक से अफगानिस्तान में बनी संकट की स्थिति और हालातों पर भारत सरकार ने चिंता जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, अफगानिस्तान में घट रही ताजा घटनाएं बेहद चिंता का विषय है. एमईए स्पोक्सपर्सन अरिंदम बागची ने कहा कि, हम आशा करते हैं कि वहां तत्काल और व्यापक युद्धविराम होगा. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरिंदम बागची ने कहा कि हम अफगानिस्तान में शांति चाहते हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वहां जल्द हालात सामान्य होंगे. उन्होंने कहा कि, हम सभी शांति पहलों का समर्थन कर रहे हैं. हमारी प्राथमिक चिंता अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता की बहाली है. वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने तालिबान के एक सवाल पर कहा कि हम सभी हितधारकों, विभिन्न हितधारकों के संपर्क में हैं और मैं आगे कुछ नहीं कहना चाहूंगा.

बता दें कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबानी आतंक चरम पर पहुंच गया. तालिबान अफगानिस्तान के कई शहरों और इलाकों पर कब्जा कर चुका है और वहां अपना तालिबानी कानून भी लागू कर रहा है. 

वहीं इससे पहले तालिबान के बढ़ते आतंक पर अफगानिस्तान के क्रिकेट राशिद खान ने ट्विट कर विश्वभर के तमाम देशों से मदद की अपील की थी. क्रिकेटर राशिद खान ने ट्विट कर कहा था, दुनिया के नेताओं, मेरा देश कठिनाई में है, हजारों निर्दोष लोग जिसमें बच्चे, महिलाएं हैं वह शहीद हो रहे हैं. कई परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है...कई घरों और प्रोपर्टी को नष्ट कर दिया गया है. आप से अनुरोध है कि हमें ऐसे संकट में छोड़कर न जाए, अफगानों को मारना बंद करो और हम शांति चाहते हैं”.

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो