लाइव न्यूज़ :

शरजील इमाम पर शिवसेना ने कहा- इस “कीड़े” को खत्म करना चाहिए, जो हमारे देश को नुकसान पहुंचा रहा है

By भाषा | Updated: January 30, 2020 20:50 IST

भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा, “ हम केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी से सहमत हैं कि शरजील इमाम के कथित अलगाववादी शब्द कन्हैया कुमार के शब्दों से ज़्यादा खतरनाक हैं।”

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना ने कांग्रेस और राकांपा से गठबंधन कर लिया है। पार्टी को हिन्दुत्व समर्थक दल के तौर पर अपनी विश्वसनीयता को बचाने के लिए अक्सर कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

शिवसेना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उन विचारों से बृहस्पतिवार को सहमति जताई जिनमें उन्होंने शरजील इमाम की ओर से दिए गए कथित भड़काऊ बयान को खतरनाक बताया है।

इमाम संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोधी है। शिवसेना ने कहा कि इस मामले में राजनीति न करते हुए इस “कीड़े” को खत्म करना चाहिए। इमाम को दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ में भड़काऊ बयान देने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ राजद्रोह सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा, “ हम केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी से सहमत हैं कि शरजील इमाम के कथित अलगाववादी शब्द कन्हैया कुमार के शब्दों से ज़्यादा खतरनाक हैं।”

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता को विश्वविद्यालय परिसर में अलगाववादी नारों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना ने कांग्रेस और राकांपा से गठबंधन कर लिया है। पार्टी को हिन्दुत्व समर्थक दल के तौर पर अपनी विश्वसनीयता को बचाने के लिए अक्सर कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

संपादकीय में कहा गया है,“ केंद्रीय गृह मंत्रालय को इमाम पर कार्रवाई करने के दौरान राजनीति नहीं करनी चाहिए और इस कीड़े को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए जो हमारे देश को नुकसान पहुंचा रहा है। ”

शिवसेना ने कहा, “ देश तोड़ने की बात क्यों बढ़ रही है और ऐसा बोलने वालों में पढ़े-लिखे नौजवानों की संख्या ज्यादा क्यों है? ये शोध का विषय है। शरजील ‘जेएनयू’ से ‘पीएचडी’ कर रहा है और आईआईटी मुंबई का पूर्व छात्र है। ऐसे युवकों के दिमाग में ज़हर कौन बो रहा है। इस पर प्रकाश डालना होगा।”

पार्टी ने कहा, “महाराष्ट्र के पुणे में एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार सभी लोग समाज के नामी-गिरामी विद्वान और विचारक हैं और उन पर भी शरजील इमाम की तरह देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। देश की सामाजिक और धार्मिक एकता लगभग समाप्त हो गई है।”

संपादकीय में कहा गया है, “ मुसलमान और हिंदुओं में कलह बढ़े, इराक, अफगानिस्तान की तरह कभी समाप्त न होनेवाली अराजकता, गृह युद्ध चलता रहे इस प्रकार के प्रयास शुरू हैं। उसे खाद-पानी देने का धंधा ‘राजनीतिक प्रयोगशाला’ में चल रहा है।” 

टॅग्स :मुंबईशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण