लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल की 148वीं जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 31, 2023 09:18 IST

देश आज पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 जयंती मना रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश आज पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 जयंती मना रहा हैइस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कीपीएम मोदी ने कहा कि सरदार के समर्पण से हमारे देश की नियति को आकार दिया

नई दिल्ली: देश आज पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें दूरदर्शी राजनेता और असाधारण व्यक्तित्व का मालिक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि सरदार के समर्पण से हमारे देश की नियति को आकार दिया।

पीएम मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "सरदार पटेल की जयंती पर हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनेता और असाधारण समर्पण के लिए याद करते हैं। जिसके साथ उन्होंने हमारे देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहती है। हम उनकी सेवा के सदैव ऋणी रहेंगे।"

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवडिया में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।इसके अलावा वह राष्ट्रीय एकता दिवस परेड भी देखेंगे, जिसमें बीएसएफ और विभिन्न राज्य पुलिस के मार्चिंग दस्ते शामिल होंगे।

मालूम हो कि साल 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर पूरे देश में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाता है, जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों के लोग भाग लेते हैं।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई।

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत 2014 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। सरदार पटेल को भारत गणराज्य के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल ने स्वतंत्रता-पूर्व देश की सभी 562 रियासतों को एकजुट करके भारत का नया रूप दिया था। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को निधन हो गया।

सरदार पटेल का जन्म साल 1875 में गुजरात में हुआ था। वह एक वकील थे और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रमुख कांग्रेस नेताओं में शुमार होने के साथ महात्मा गांधी के अनन्य सहयोगी भी रहे थे।

टॅग्स :Sardar PatelNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो