लाइव न्यूज़ :

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर स्मृति ईरानी ने कहा- लड़के और लड़कियों दोनों को सिखाया जाए की रजस्वला होना कोई शर्म की बात नहीं

By भाषा | Updated: May 28, 2020 17:29 IST

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों से लड़कियों के साथ ही लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने की अपील की कि रजस्वला (मासिक धर्म) होना कोई शर्म की बात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ हर वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। दकियानूसी बातों और रजस्वला के दौरान लड़कियों और महिलाओं के सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ भी आवाज उठाता है।

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर लोगों से लड़कियों के साथ ही लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने की अपील की कि रजस्वला (मासिक धर्म) होना कोई शर्म की बात नहीं है। ‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ हर वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। 

साथ ही यह इससे जुड़ी दकियानूसी बातों और रजस्वला के दौरान लड़कियों और महिलाओं के सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ भी आवाज उठाता है। मंत्री ने कहा कि जन औषधि केन्द्रों के जरिए भारत की लाखों महिलाओं को ‘सैनेटरी नैपकीन’ किफायती दामों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘ जन औषधि केन्द्रों के जरिए लाखों भारतीय महिलाओं को किफायती दामों में ‘सैनेटरी नैपकीन’ उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2020 पर ना केवल लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने का संकल्प करें कि रजस्वला कोई शर्म की बात नहीं है।’’ वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं का जैविक चक्र (बायोलॉजिकल सर्कल) उसकी तरक्की की राह में कभी बाधा नहीं बनना चाहिए। 

उन्होंने सिलसिलेवार किए ट्वीट में कहा, ‘‘ऐसे समय में जब देश एक महाशक्ति बनना चाहता है तब लैंगिक भेदभाव से जुड़ी रूढ़िवादी बातों से ऊपर उठाना और अपनी बेटियों की मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता सुनिश्चित करना एक जिम्मेदारी बन जाता है।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘ एक महिला का जैविक चक्र उसकी तरक्की की राह में कभी बाधा नहीं बनना चाहिए। सभी महिलाएं सुरक्षित रजस्वला की हकदार हैं। स्वच्छ मासिक धर्म उनका अधिकार है।’’ ‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ 28 मई 2014 से हर साल इसी दिन मनाया जा रहा है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीपीरियड्सदिल्लीनरेंद्र मोदीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया