लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया के 'मैं राजपूत हूं' वाले बयान पर विवेक अग्निहोत्री ने पूछा- क्या अन्य जातियों के लोग झुकने को तैयार हैं?

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2022 14:45 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि उन्हें भाजपा से सभी आरोपों से मुक्त होने के लिए पार्टी में शामिल होने का संदेश मिला है। इसपर सिसोदिया ने कहा कि वह एक राजपूत हैं और झुकेंगे नहीं। सिसोदिया का ये बयान विवके अग्निहोत्री को समझ नहीं आया,जिसके बाद उन्होंने पूछा कि क्या अन्य जातियों के लोग झुकने के लिए तैयार हैं?

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने कहा कि वह एक राजपूत हैं और झुकेंगे नहीं।इसपर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए पूछा कि यह कैसा जातिवादी तर्क है?सीबीआई ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारा था, जहां घंटों छापेमारी हुई थी।

नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा कि वो एक राजपूत हैं और साजिशकर्ताओं के सामने नहीं झुकेंगे। इसके साथ ही अग्निहोत्री ने सिसोदिया से पूछा कि क्या इसका मतलब ये हुआ कि अन्य जातियों के लोग झुकने के लिए तैयार हैं? विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए पूछा, "यह कैसा जातिवादी तर्क है?"

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "यानी अगर जनाब मनीष सिसोदिया जी जो राजपूत नहीं होते तो झुक जाते, कट जाते। यानी दिल्ली में जो ब्राह्मण, यादव, गुज्जर, जाट, सिख इत्यादि रहते हैं वो सब झुकने वाले लोग हैं? मुस्लिम, ईसाई, दलित...क्या यह सब झुकने वाली कौम हैं?" बता दें कि सिसोदिया ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा था कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई ईडी के केस बंद करवा देंगे।

उन्होंने आगे लिखा था कि मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों और षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो। मालूम हो, दिल्ली की शराब नीति की जांच के सिलसिले में मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी जारी है। 

सीबीआई ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारा था, जहां घंटों छापेमारी हुई थी। इस दौरान उनका लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया गया था। मनीष सिसोदिया शराब नीति के उल्लंघन पर सीबीआई की प्राथमिकी में नामित 15 आरोपियों की सूची में पहले नंबर पर हैं। सीबीआई ने दिल्ली में मनीष सिसोदिया के घर के अलावा सात राज्यों में 31 अन्य स्थानों की तलाशी ली थी।

टॅग्स :Vivek Ranjan AgnihotriManish SisodiaAam Aadmi PartyBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार