लाइव न्यूज़ :

किसान दिवस पर अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: December 23, 2021 13:07 IST

अखिलेश यादव ने लिखा कि परम आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी की जंयती पर उन्हें याद करते हुए हार्दिक श्रद्धा-सुमन!  हम आज ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किसानों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करनेवाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ देने की पुरज़ोर मांग करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज देश पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर किसान दिवस मना रहा हैजुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के पांचवें प्रधानमंत्री रहे थेअखिलेश ने रालोद के साथ गठबंधन किया है, जिसका नेतृत्व चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी कर रहे हैं।

नई दिल्ली: आज देश पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर किसान दिवस मना रहा है तो वहीं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर दी है.

अखिलेश यादव ने लिखा कि परम आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी की जंयती पर उन्हें याद करते हुए हार्दिक श्रद्धा-सुमन!  हम आज ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किसानों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करनेवाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ देने की पुरज़ोर मांग करते हैं।

भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के पांचवें प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान चौधरी चरण सिंह ने किसानों के जीवन और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई अहम नीतियां बनाईं।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ गठबंधन किया है, जिसका नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी कर रहे हैं। आरएलडी की स्थापना चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजीत सिंह ने की थी।

देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न 2 जनवरी, 1954 को स्थापित किया गया था। यह सबसे पहले डॉ. सीवी रमन, सी. राजगोपालाचारी और डॉ. एस राधाकृष्णन थे। यह आखिरी बार 2019 में नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को प्रदान किया गया था।

टॅग्स :अखिलेश यादवचौधरी चरण सिंहभारत रत्नमोदी सरकारBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?