लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया सच, कुत्ते के मालिक को क्यों दिया था बिस्किट

By धीरज मिश्रा | Updated: February 6, 2024 15:59 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुत्ते के साथ उसके मालिक को बुलाया। कुत्ता काफी घबराया हुआ था। मैंने जब बिस्किट खिलाने की कोशिश की तो वह डर गया। इसलिए मैंने बिस्किट कुत्ते को मालिक को दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मैंने इसलिए कुत्ते के मालिक को दिया बिस्किट बीजेपी के आरोप पर राहुल ने कहा, मैं बीजेपी के जुनून को समझ नहीं पा रहा हूंबीजेपी ने आरोप लगाया था कि जब कुत्ते ने नहीं खाया बिस्किट तो अपने कार्यकर्ता को दे दिया

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बीजेपी के द्वारा शेयर किया गया। वीडियो में देखने में मिल रहा है कि राहुल कुत्ते को बिस्किट खिलाते हैं लेकिन राहुल के हाथों से कुत्ता बिस्किट नहीं खाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अब इस पूरे मामले पर राहुल गांधी ने अपना पक्ष रखा है। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुत्ते के साथ उसके मालिक को बुलाया। कुत्ता काफी घबराया हुआ था। मैंने जब बिस्किट खिलाने की कोशिश की तो वह डर गया। इसलिए मैंने बिस्किट कुत्ते को मालिक को दे दिया। मालिक ने कुत्ते को वह बिस्किट खिलाया तो उसने खा लिया।

मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि इसमें बीजेपी को दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं था। राहुल ने कहा कि कुत्ते को लेकर मैं बीजेपी के जुनून को समझ नहीं पा रहा हूं।

बीजेपी ने क्यों उठाया मुद्दा

राहुल गांधी के द्वारा कुत्ते को बिस्किट खिलाने का वीडियो शेयर कर भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि कुत्ते ने बिस्किट नहीं खाया तो राहुल ने वह बिस्किट अपने कार्यकर्ता की ओर बढ़ा दिया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा कि अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहाँ राहुल गांधी अपनी यात्रा में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने अपने कार्यकर्ता को दे दिया। जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह बर्ताव करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वाभाविक है।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीRahul Congressवायरल वीडियोBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम