लाइव न्यूज़ :

लड़कियों की शादी की उम्र की समीक्षा कर रही मोदी सरकार, पीएम ने कहा- जल्द करेंगे फैसला

By प्रिया कुमारी | Updated: August 15, 2020 11:22 IST

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर मोदी सरकार समीक्षा रही है, लड़कियों की शादी की सही आयु क्या हो, इसके लिए हमने कमेटी बनाई है, जल्द मोदी सरकार इस पर फैसला करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियों की शादी की उम्र को लेकर समीक्षा कर रही है मोदी सरकार। पीएम मोदी ने कहा कि लड़कियों की शादी की सही आयु क्या हो, इसके लिए हमने कमेटी बनाई है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले से संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनातनी जैसे मुद्दे के बारे में जिक्र किया। उन्होंने अपने भाषण में देश की बेटियों को भी सलाम किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर समीक्षा कर रही है, इस पर जल्द फैसला आएगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि लड़कियों की शादी की सही आयु क्या हो, इसके लिए हमने कमेटी बनाई है, उसकी रिपोर्ट आते ही बेटियों की शादी की उम्र को लेकर भी उचित फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा जनधन खाते का जिक्र करते हुए कहा कि  देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। 

उन्होंने कहा कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा अनुभव कहता है कि भारत में महिला शक्ति को जब भी अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सैलरी के साथ 6 महीने की छुट्टी देने के फैसले की बात हो, हमारी देश की महिलाएं जो तीन तलाक के कारण पीड़ित रहती थीं, ऐसे महिलाओं को आजादी दिलाने का काम हो, सरकार ने इसपर काम किया है। गरीब बेटियों के स्वास्थ्य की चिंता भी हमारी सरकार कर रही है। उस पर भी काम चल रहा है।  

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील