लाइव न्यूज़ :

Omicron variant को लेकर अलर्ट, एयर ट्रैवल के लिए जारी हुए नए दिशानिर्देश, गलत जानकारी देने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

By वसीम क़ुरैशी | Updated: December 1, 2021 21:45 IST

​​​​​​जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को भारत आने वाले विदेशी यात्रियों पर कोरोना सुरक्षा उपायों के तहत सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश को लागू करने के लिए कदम उठाए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअगले 14 दिनों में अपने स्वयं के स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी.प्रत्येक उड़ान के दो प्रतिशत यात्रियों को हवाई अड्डे पहुंचने पर जांच करवानी होगी.रिएंट पर नियंत्रण रखने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है.

नागपुरःकोविड 19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर भारत सरकार ने कुछ देशों को ‘जोखिम’ पर रखा है. देश में इस वेरिएंट पर नियंत्रण रखने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है.

इस संबंध में 28 नवंबर को जो गाइडलाइन जारी की गई थी, उसके तहत ही प्रतिबंध रहेंगे. हवाई यात्रियों को लेकर जारी इन दिशानिर्देशों के पालन न करने और उल्लंघन होने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी.आगामी दिनों में जो भी यात्री इंटरनेशल फ्लाइट से आएंगे या जाएंगे, उन्हें स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने बीते 15 दिनों में कहां-कहां सफर किया, इसकी जांच भी की जाएगी.

गलत सूचना देने पर उसके विरुद्ध् डिजास्टर एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई होगी. घोषित रिस्क देशों से आने वालों की पृथक काउंटर पर ले जाकर जांच होगी और 7 दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा. इसके बाद इनका दो दिन, चार दिन और 7 दिन बाद आरटीपीसीआर टेस्ट होगा. इनमें पॉजीटिव पाए जाने वालों को हॉस्पीटल भेजा जाएगा. निगेटिव आने वालों को 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा.

दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही आरटीपीसीआर जांच होगी. पॉजीटिव आने पर हॉस्पीटल भेजा जाएगा और निगेटिव रहने पर 14 दिन होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा. कनेक्टिंग फ्लाइट वाले ऐसे इंटरनेशल पैसेंजर जिन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलना है, उनकी भी आरटीपीसीआर जांच होगी और निगेटिव आने पर ही कनेक्टिंग फ्लाइट पर चढ़ने दिया जाएगा.

इनके बारे में एयरलाइंस को भी सूचना दी जाएगी. पाॅजीटिव आने पर इन यात्रियों को भी क्वारंटाइन के वो ही नियम लागू होंगे जो अन्य यात्रियों के लिए हैं. महाराष्ट्र के भीतर की उड़ानों के यात्रियों को पूर्णत: वैक्सीनेटेड होने का सर्टिफिकेट या 48 घंटो के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देनी होगी. दूसरे राज्यों से जो यात्री आएंगे उन्हें 48 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देना होगी.

टॅग्स :बी.1.1529नागपुरमहाराष्ट्रसाउथ अफ़्रीकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप