लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 से पहले ओएमसी ने बढ़ाया कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम, देखिये यहां पर लागू हुई नई दरें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 1, 2024 09:35 IST

संसद में मोदी सरकार के इस कार्यकाल के आखिरी बजट पेश करने से पहले तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने कार्मर्शियल एलपीजी की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में मोदी सरकार द्वारा इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने से जनता को लगा झटकातेल विपणन कंपनियों ने कार्मर्शियल एलपीजी की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी हैकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मोदी सरकार का बजट आने से पहले महंगा हो गया है

नई दिल्ली: मोदी सरकार अपने 10वें साल के लगातार दोहरे कार्यकाल का आखिरी बजट गुरुवार को अब से कुछ ही देर में संसद में पेश करेगी। वहीं केंद्रीय बजट से कुछ घंटे पहले तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने कार्मर्शियल एलपीजी की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक 19 किलो का बाजार में उपलब्ध कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मोदी सरकार का बजट आने से पहले महंगा हो गया है। राहत की बात यह है कि ओएमसी की ओर से 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कामर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में की गई वृद्धि का बाजार पर असर होने की संभवना है और इसे बाजार में महंगाई बढ़ सकती है।

इससे पहले 1 जनवरी को कामर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को कीमत में 1.50 रुपये का इजाफा किया गया था, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरें अगस्त 2023 से स्थिर हैं। ओएमसी हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। कंपनी हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडरों के कीमतों को बढ़ा या घटा सकती है।

ओएमसी की ओर से जारी की गई नई कीमतों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में अब कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपये की वृद्धि की गई है। दिल्ली में पहले इसकी कीमत 1755.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1769.50 रुपये हो गई है।

वहीं अगर मुंबई की बात करें तो वहां पर कामर्शिय गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपये का इजाफा किया गया है। मुंबई में पहले इसकी कीमत 1708.50 रुपये थी, जो आज से बढ़कर 1723.50 रुपये हो गया है।

कोलकाता में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में 18 रुपये की वृद्धि हुई है। यहां पर पहले इसका मूल्य 1869 रुपये था, जो अब बढ़कर 1887 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में भी कामर्शियल गैस सिलेंडर 12.50 रुपये महंगा हुआ है। यहां पर पहले कीमत 1924.50 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1937 रुपये कर दिया गया है।

ओएमसी ने इन चारों महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू गैस की दिल्ली में कीमत 903 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। 

टॅग्स :बजट 2024LPGमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील