लाइव न्यूज़ :

उमर खालिद पर हमले मामले में नया मोड़, दोनों आरोपियों ने नहीं किया आत्मसमर्पण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 18, 2018 04:39 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद पर सोमवार (13 अगस्त) को दिल्ली स्थित कंस्टिट्यूशन क्लब के सामने हमले का दो युवकों ने जिम्मेदारी ली।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद पर  सोमवार (13 अगस्त) को दिल्ली स्थित कंस्टिट्यूशन क्लब के सामने हमले का दो युवकों ने जिम्मेदारी ली। अब हमले की जिम्मेदारी लेने वाले दो लोगों ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया।

खबर के अनुसार हमले की जिम्मेदारी का दावा करते समय उन्होंने कहा था कि वे पंजाब के एक गांव में आत्मसमर्पण करेंगे।दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की एक टीम सिख क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के गांव गई थी। दरवेश शाहपुर और नवीन दलाल ने इसी गांव में आत्मसमर्पण की बात कही थी।

वहीं, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ने वहां आत्मसमर्पण नहीं किया और पिछले दो दिनों में उन्हें हरियाणा के झज्जर जिला स्थित उनके पैतृक गांव में नहीं देखा गया है। 

दिल्ली पुलिस को भी वीडियो मिल गया है और वो इसकी जाँच कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एमएम ओबराय ने द क्विंट से कहा कि पुलिस को "किसी ने ये वीडियो फॉरवर्ड किया है।" ओबराय ने कहा कि पुलिस की टीम मामले की जाँच कर रही है। ओबराय ने कहा कि इस मामले से जुड़ी हर लीड की जाँच करना पुलिस की जिम्मेदारी है। ओबराय ने कहा, "अभी तक हम किसी नतीजे पर नहीं पहुँचे हैं।"

दोनों युवकों ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है।  नवीन दलाल और दरवेश शाहपुर नामक इन युवकों ने इस वीडियो में दावा किया है कि वो ख़ुद ही पुलिस के हवाले कर देंगे। दोनों युवकों ने यह वीडियो 15 अगस्त को दोपहर में शेयर किया था। वीडियो में दोनों ने उमर खालिद पर हमले को "स्वतंत्रता दिवस का तोहफा" बताया है।

वीडियो शेयर करने वालों ने दी समर्पण की जगह

चार मिनट 30 सेकेण्ड के इस वीडियो में दोनों युवकों ने बताया है कि वो उमर खालिद से "भारत विरोधी" नारे लगाने की वजह से नाराज थे। इस वीडियो को अब तक पाँच हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इन युवकों ने "देशद्रोही उमर खालिद पर हमला" टाइटल से इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है। दोनों युवकों के फेसबुक प्रोफाइल पर दी गयी जानकारी के अनुसार इनमें से एक दरवेश ओला जींद के गऊ रक्षा दल का सदस्य है। नवीन दलाल ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को गऊ रक्षा दल का अध्यक्ष बताया है।

हमले का जिम्मा लेने वालों ने वीडियो में कहा है कि "हम सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं, भारत के संविधान का सम्मान करते हैं।" वीडियो में इन्कलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगाते हुए कहा कि वो हिरओम पंवार की कविता "हम शर्मिंदा हैं, भारत मुर्दाबाद बोलने वाले जिंदा हैं" से प्रेरित हुए थे। दोनों युवकों ने वीडियो में कहा है कि वो 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के पैतृक घर पर आत्मसमर्पण करेंगे।

उमर खालिद पर कब और कैसे हुआ हमला

13 अगस्त को जेएनयू के छात्र उमर खारिद कंस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम "फ्रीडम फ्रॉम फीयर" में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

उमर खालिद ने मीडिया से बताया कि जब वो अपने कुछ साथियों के साथ क्लब के करीब चाय पी रहे थे तभी कुछ लोग आए और पीछे से उनपर हमला किया।

टॅग्स :उमर खालिदजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतओवैसी ने उमर और खालिद के जमानत न मिलने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब