लाइव न्यूज़ :

ओम बिरला ने कहा- सभी बधाई के पात्र हैं, प्रश्नकाल में रिकॉर्ड 20 प्रश्न पूछे गए और मंत्रियों ने उत्तर दिए

By भाषा | Updated: November 27, 2019 14:15 IST

सदन में प्रश्नकाल के दौरान मौखिक प्रश्नों की सूची में अंकित सभी 20 प्रश्न पूछे गये और पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिये गये। इनमें जिन प्रश्नों के मूल प्रश्नकर्ता सदन में उपस्थित नहीं थे उनके उत्तर संबंधित मंत्रियों ने सदन के पटल पर रखे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पद संभालने के बाद से ही सदस्यों को अधिक से अधिक प्रश्न पूछने और मंत्रियों से संक्षिप्त उत्तर देने पर जोर देते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसामान्यत: प्रश्नकाल समाप्त होने तक पांच से दस प्रश्नों के उत्तर ही हो पाते हैं।बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ प्रश्नकाल 12 बजे समाप्त होने तक अध्यक्ष ने सभी प्रश्नों को पूरा कराया।

लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान पिछले कुछ वर्षों में संभवत: सर्वाधिक 20 प्रश्न पूछे गये और मंत्रियों ने उनके उत्तर दिये। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस पर सदस्यों और मंत्रियों को बधाई दी।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान मौखिक प्रश्नों की सूची में अंकित सभी 20 प्रश्न पूछे गये और पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिये गये। इनमें जिन प्रश्नों के मूल प्रश्नकर्ता सदन में उपस्थित नहीं थे उनके उत्तर संबंधित मंत्रियों ने सदन के पटल पर रखे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पद संभालने के बाद से ही सदस्यों को अधिक से अधिक प्रश्न पूछने और मंत्रियों से संक्षिप्त उत्तर देने पर जोर देते रहे हैं।

सामान्यत: प्रश्नकाल समाप्त होने तक पांच से दस प्रश्नों के उत्तर ही हो पाते हैं। बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ प्रश्नकाल 12 बजे समाप्त होने तक अध्यक्ष ने सभी प्रश्नों को पूरा कराया और कहा, ‘‘सदस्यों और सभी मंत्रियों के सहयोग से आज 20 प्रश्न पूरे कर लिये गये जिनके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।’’

सभी दलों के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर इस पर खुशी जताई। बिरला ने कहा, ‘‘मैं आगे भी प्रयास करूंगा कि सदस्य पूरा प्रश्न पूछ सकें और मंत्री संक्षिप्त उत्तर दें। आशा है कि सदन आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहेगा।’’ संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी इस पर हर्ष जताते हुए कहा कि लोकसभा के हाल के इतिहास में यह एक रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज प्रश्नकाल में आधे घंटे से अधिक समय तक रहे। बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गये। लोकसभा अध्यक्ष बिरला सामान्य तौर पर विपक्षी दलों के शोर-शराबे के बीच भी प्रश्नकाल पूरा कराने का प्रयास करते हैं। इस सत्र में सिर्फ सोमवार को एक दिन प्रश्नकाल की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी जब कांग्रेस सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके तथा मार्शलों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति बन गयी। 

 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रओम बिरलामोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए