लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में फिर से बहाल हुई पुरानी पेंशन योजना; राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, 1.36 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

By अनिल शर्मा | Updated: April 18, 2023 12:09 IST

पुरानी पेंशन योजना से राज्य सरकार के 1.36 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा, जिन्हें राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देओपीएस की बहाली 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रमुख वादों में शामिल थी।इस संबंध में 13 जनवरी, 2023 को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला किया गया था। 

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल कर दी गई है। राज्य सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, एक अप्रैल, 2023 से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल कर दिया गया है। इससे राज्य सरकार के 1.36 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा, जिन्हें राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

राज्य के मुख्य सचिव ने सोमवार को ओपीएस लागू करने की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों का अंशदान (नियोक्ता और कर्मचारी का अंश) एक अप्रैल, 2023 से रोक दिया जाएगा।

ओपीएस की बहाली 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रमुख वादों में शामिल थी और इस संबंध में 13 जनवरी, 2023 को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला किया गया था। 

क्या है पुरानी पेंशन योजना की खासियत?

पुरानी पेंशन योजना के कई फायदे हैं। एक यह कि पेंशन के लिए वेतन से कोई कटौती नहीं।  सामान्य भविष्य निधि की सुविधा होती है। इसके अलावा यह सुरक्षित पेंशन योजना है जिसका भुगतान सरकार की ट्रेजरी के जरिए किया जाता है। इस योजना के तहत सेवानिवृत्ति के समय बेसिक सैलरी के 50 फीसदी तक निश्चित पेंशन मिलती है। रिटायरमेंट के बाद 20 लाख रुपए तक ग्रेच्युटी मिलती है। वहीं सर्विस के दौरान मौत होने पर इसमें फैमिली पेंशन का भी प्रावधान है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया