लाइव न्यूज़ :

तेल की कीमत हमारी कमर तोड़ रही है, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जाहिर की चिंता, कहा- रूस-यूक्रेन संघर्ष किसी के भी हित में नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2022 08:10 IST

 अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर ने कहा कि विकासशील देशों के बीच इसे लेकर बहुत गहरी चिंता है कि उनकी ऊर्जा जरूरतें कैसे पूरी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जाहिर की है।उन्होंने कहा, 2,000 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला भारत तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंतित है।जयशंकर ने कहा कि विकासशील देशों के बीच इसे लेकर बहुत गहरी चिंता है कि उनकी ऊर्जा जरूरतें कैसे पूरी होगी।

वाशिंगटनः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि 2,000 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला भारत, रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण तेल की कीमतें बढ़ने को लेकर चिंतित है और यह हमारी कमर तोड़ रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर ने कहा कि विकासशील देशों के बीच इसे लेकर बहुत गहरी चिंता है कि उनकी ऊर्जा जरूरतें कैसे पूरी होगी।

यूक्रेन युद्ध के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमने निजी, सार्वजनिक, गोपनीय और निरंतर रूप से यह रुख अपनाया है कि यह संघर्ष किसी के भी हित में नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा तरीका संवाद और कूटनीति की ओर लौटने का है। इस दौरान विदेश मंत्री ने तेल की कीमतों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘हम तेल की कीमत को लेकर चिंतित हैं, लेकिन हमारी 2,000 डॉलर प्रति व्यक्ति की अर्थव्यवस्था है।

बकौल एस. जयशंकर- तेल की कीमत हमारी कमर तोड़ रही है और यह हमारी बहुत बड़ी चिंता है।  भारत के रूस से सैन्य उपकरण खरीदने के एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, ‘‘हम अपने सैन्य उपकरण कहां से लेते हैं, यह कोई मुद्दा नहीं है, जो भी मुद्दा है वह भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण बदल गया है।’’ वहीं आंतकवाद पर अपनी राय रखते हुए विदेश मंत्री ने अमेरिका की सराहना की। उन्होंने कहा, मैं अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए मजबूत सहयोग की सराहना करता हूं।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :S JaishankarअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos