लाइव न्यूज़ :

लाभ का पद: अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट के फैसले को बताया 'सत्य की जीत', विपक्षी दलों ने कहा 'फौरी राहत'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 23, 2018 17:24 IST

दिल्ली के लोगों को बधाई।' दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि सत्य की जीत तब होती जब ये इस्तीफा दे देते। हाईकोर्ट ने सिर्फ फौरी तौर पर राहत दी है। तलवार अभी लटकी हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 मार्च: आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है। विधायकों की याचिका पर हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से दोबारा सुनवाई करने को कहा है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है वहीं विपक्षी दलों ने इसे फौरी राहत बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे सत्य की जीत बताते हुए लिखा, 'सत्य की जीत हुई। दिल्ली के लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को ग़लत तरीक़े से बर्खास्त किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया। दिल्ली के लोगों की बड़ी जीत। दिल्ली के लोगों को बधाई।' दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि सत्य की जीत तब होती जब ये इस्तीफा दे देते। हाईकोर्ट ने सिर्फ फौरी तौर पर राहत दी है। तलवार अभी लटकी हुई है। (जरूर देखेंः- Pics: इन 20 विधायकों को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, बरकरार रहेगी सदस्यता)

राष्ट्रपति के पास इस मामले की याचिका दायर करने वाले वकील प्रशांत पटेल उमराव ने कहा कि यह मेरे लिए कोई झटका नहीं है। मैंने सिर्फ एक संवैधानिक प्रश्न उठाया है। कोर्ट ने कहा है कि यह केस दोबारा खोला जाएगा।

आप नेता अल्का लांबा कहा है कि यह दिल्ली की जनता की जीत है। फिलहाल आम आदमी पार्टी के 20 विधायक सदस्य बने रहेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने विधायकों को अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया। हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि इलेक्शन कमीशन दोबारा सुनवाई करे।

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस चंद्र शेखर की पीठ ने 28 फरवरी को इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद कहा था कि इस पर फैसला बाद में सुनाया जाएगा। इस मामले में अदालत ने विधायकों, चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की दलीलें सुनी थीं।

टॅग्स :लाभ का पदअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज