लाइव न्यूज़ :

288 नहीं, ये है ओडिशा रेल हादसे में मरने वालों की असली संख्या, ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने स्पष्ट किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2023 14:03 IST

इस हादसे में 1100 से ज्यादा लोग घायल हैं। भारत में पिछले तीन दशकों में यह सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। पहले इस हादसे में 288 लोगों के जान गवाने की खबर आई थी लेकिन अब ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने मौत के आंकड़ो पर कहा है कि मरने वालों की संख्या 275 है न कि 288।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईंपहले इस हादसे में 288 लोगों के जान गवाने की खबर आई थीओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि मरने वालों की संख्या 275 है

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। घटना बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई। पहले इस हादसे में 288 लोगों के जान गवाने की खबर आई थी लेकिन अब ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने मौत के आंकड़ो पर कहा है कि मरने वालों की संख्या 275 है न कि 288। प्रदीप जेना ने कहा कि डीएम द्वारा डेटा की जांच की गई और पाया गया कि कुछ शवों की दो बार गिनती की गई है, इसलिए मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 275 कर दिया गया है। 275 में से 88 शवों की पहचान की जा चुकी है।

इससे पहले  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के एक-दूसरे से हुए टक्कर से हुई बड़ी दुर्घटना की असली वजह भी बताई।  रेल मंत्री ने कहा है कि इस हादसे की असल वजह का पता लगा लिया गया है और जल्द ही रिपोर्ट में इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से हादसा हुआ

इस हादसे में  1100 से ज्यादा लोग घायल हैं। भारत में पिछले तीन दशकों में यह सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। ओडिशा बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर दो यात्री ट्रेनें और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गईं, जिससे कुल 17 डिब्बे पटरी से उतर गए और गंभीर नुकसान हुआ। रेल मंत्री वैष्णव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यह भी कहा कि मरम्मत कार्य की समीक्षा के बाद ट्रैक के रविवार तक बहाल हो जाने की उम्मीद है।

दुर्घटना के बाद पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि की घोषणा भी हुई है। रेल मंत्री ने ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसके बाद पीएम मोदी ने भी पीड़ित परिवार को 2-2 लाख रुपये देने को कहा है। इसके अलावा राज्यों की तरफ से भी अलग-अलग राशि घोषित की गई है। 

टॅग्स :रेल हादसाRailway Ministryओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया