लाइव न्यूज़ :

लोकसभा, विधानसभा चुनाव में हार के बाद ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: May 24, 2019 14:28 IST

राज्य में हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है । प्रदेश में पार्टी को लोकसभा की एक सीट पर तथा विधानसभा में केवल नौ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है ।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है । प्रदेश में पार्टी को लोकसभा की एक सीट पर तथा विधानसभा में केवल नौ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है ।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में हार के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की। पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘राज्य में कांग्रेस तो हारी ही है, मैं स्वयं भी हार गया।’’ जनता का भरोसा जीतने में कांग्रेस के विफल रहने की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि अवसरवादियों की पहचान कर पार्टी को अब राज्य में बेहतर स्तर पर खड़ा करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है और युवाओं को आकर्षित करने की जरूरत है ।

पटनायक ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्र की अगुवाई में एक समिति का गठन किया गया है जो प्रदेश में पार्टी की इस जबरदस्त हार के कारणों का पता लगाएगी । राज्य में हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है । प्रदेश में पार्टी को लोकसभा की एक सीट पर तथा विधानसभा में केवल नौ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है ।

ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2014 में कराए गए चुनाव में पार्टी को 16 सीटें मिली थीं । 

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावनवीन पटनायककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?