लाइव न्यूज़ :

Odisha Rain Updates: कोरापुट में मूसलाधार बारिश, 168 मिमी बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की, अलर्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 18:06 IST

Odisha Rain Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तथा कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण राज्य में भारी बारिश हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे अधिक 168 मिमी बारिश दर्ज की गई।सिमलिगुडा (103 मिमी) और जयपोर (100.8 मिमी) का स्थान रहा।तटीय और आंतरिक जिलों में भी अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी।

Odisha Rain Updates: ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई तथा मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तथा कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण राज्य में भारी बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में औसतन 23.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 242 फीसदी अधिक है। अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। पिछले 24 घंटों में कोरापुट जिले में मूसलाधार बारिश हुई है। शहर में सबसे अधिक 168 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा नंदपुर (137 मिमी), सिमलिगुडा (103 मिमी) और जयपोर (100.8 मिमी) का स्थान रहा। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश से जिले में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के दक्षिणी क्षेत्र के अलावा, कटक और भुवनेश्वर सहित तटीय और आंतरिक जिलों में भी अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी।

मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कालाहांडी, कंधमाल, सोनपुर, बोलांगीर, बौध, संबलपुर, अंगुल, बारगढ़ और झारसुगुड़ा के लिये भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भक्त रंजन मोहंते ने कहा कि फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, हीराकुड बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए