लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: कई बार दुष्कर्म की शिकार महिला ने अदालत में आत्मदाह की कोशिश की, अधिकारी ने बचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 07:09 IST

शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अक्टूबर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने इस साल 14 नवंबर को एक दोस्त के साथ मिलकर उससे फिर से कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना बरहमपुर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) की अदालत में हुई।सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रश्मि रंजन दास ने उसे ऐसा करने से रोककर बचा लिया।महिला ने कहा कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया है।

बरहमपुरः ओडिशा के गंजाम जिले में कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म का शिकार हुई 30 वर्षीय महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को एक अदालत परिसर में आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन एक सतर्क अधिकारी ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि घटना बरहमपुर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) की अदालत में हुई।

पुलिस ने कहा, महिला ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रश्मि रंजन दास ने उसे ऐसा करने से रोककर बचा लिया। उन्होंने बताया कि महिला को कुछ समय के लिए बी एन पुर पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अक्टूबर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने इस साल 14 नवंबर को एक दोस्त के साथ मिलकर उससे फिर से कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन महिला उसके दोस्त और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी, जो उस समय घर की रखवाली कर रही थी जब वे उससे कथित रूप से बलात्कार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला का पति रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में रहता है। वह आरोपी व्यक्ति के बैंक खाते के जरिए अपनी पत्नी को पैसे भेजता था।

टॅग्स :ओड़िसाआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील