लाइव न्यूज़ :

भारत ने 'अग्नि-5' का किया सफल परिक्षण, जानिए क्या है खासियत

By भाषा | Updated: December 10, 2018 16:31 IST

अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है जो 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है और 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 

Open in App
ठळक मुद्देअग्नि-5 मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है। सतह से सतह पर मार करने वाली, स्वदेश में विकसित इस मिसाइल का यह सातवां परीक्षण है।अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है जो 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है और 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 

भारत ने सोमवार को ओडिशा तट के पास डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है। 

रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली, स्वदेश में विकसित इस मिसाइल का यह सातवां परीक्षण है।

अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है जो 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है और 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 

अधिकारियों के मुताबिक इस श्रृंखला की अन्य मिसाइलों के उलट अग्नि 5 मार्ग एवं दिशा-निर्देशन, विस्फोटक ले जाने वाले शीर्ष हिस्से और इंजन के लिहाज से सबसे उन्नत है।

एक रक्षा सूत्र ने बताया, ‘‘इस मिसाइल का परीक्षण सोमवार दोपहर बंगाल की खाड़ी के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड संख्या चार से एक मोबाइल लॉन्चर से किया गया।’’ 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों के मुताबिक इस मिसाइल को लक्ष्य बिंदु को सटीकता से भेदने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल उसमें लगे कंप्यूटर से निर्देशित होगा।

टॅग्स :अग्नि 5
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वभारत की अग्नि मिसाइल परीक्षण से बौखलाया पाकिस्तान, वैश्विक शांति की दी दुहाई, बताया खतरनाक

भारत5000 KM रेंज... अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, देखें वीडियो

भारतAgni-Prime Ballistic Missile: रक्षा क्षेत्र में दुनिया की बड़ी शक्तियों में शामिल होता भारत, जानें क्या है ‘अग्नि-प्राइम’

भारतMission Divyastra: मेड इन इंडिया अग्नि-5 न्यूक्लियर मिसाइल के बारे में जानिए 5 मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर