लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सलियों समेत 5 की मौत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 8, 2019 19:38 IST

बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस के एक वाहन को आईईडी धमाके से उड़ा दिया था। जिसमें सुरक्षाबल के 15 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से नक्सिलयों को निष्प्रभावी करने के लिए अभियान जोरों पर चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में सुरक्षाबलों ने विशेष अभियान चलाकर मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो मारे गए।

ओडिशा के कोरापुट के पडुआ इलाके में सुरक्षाबलों ने बुधवार (8 मई) को नक्सलियों के खिलाफ चार बजे के करीब एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मुठभेड़ में 3 महिला नक्सिलयों समेत 5 नक्सली मारे गए। बता दें कि बुधवार को ही सुबह पांच बजे के करीब छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंदेरस गांव में घने जंगलों के बीच सुरक्षबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मीडिया को बताया कि डीआरजी और एसटीएफ का संयुक्त दल अरनपुर थाना क्षेत्र में गश्ती पर निकला था तभी गोंदेरस के जंगलों में नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में ज्यादातर नक्सली भागने में सफल रहे लेकिन दो मारे गए। सुरक्षाबल के ऑपरेशन के बाद मौके से दो नक्सलियों की लाशें, 12 बोर की एक बंदूक और नक्सली साहित्य मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुठभेड़ सुरक्षाबलों में से किसी को कोई चोट नहीं आई।

बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस के एक वाहन को आईईडी धमाके से उड़ा दिया था। जिसमें सुरक्षाबल के 15 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से नक्सिलयों को निष्प्रभावी करने के लिए अभियान जोरों पर चल रहे हैं।

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलाएनकाउंटरओड़िसाछत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम