लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर से ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होने पर बयान देकर पलटे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- हमें कोई आपत्ति नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 13, 2019 20:27 IST

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान से पलटते हुए कहा, 'दिल्ली सरकार को निर्णय लेने का अधिकार है, हमें कोई आपत्ति नहीं है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आने वाले समय में कम होगा।'

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक बार फिर से 4 से 15 नवंबर तक शहर में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने की घोषणाएं कीं।अरविंद केजरीवाल सरकार ने घोषणा की कि 4, 6, 8, 10,12 और 14 नवंबर को ईवन नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक बार फिर से 4 से 15 नवंबर तक शहर में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने की घोषणाएं कीं, जिसके बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। अब गडकरी अपने बयान से पलट गए हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान से पलटते हुए कहा, 'दिल्ली सरकार को निर्णय लेने का अधिकार है, हमें कोई आपत्ति नहीं है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आने वाले समय में कम होगा। दिल्ली सरकार और केंद्र इस दिशा में काम कर रहे हैं। हम विरोध नहीं करते हैं अगर दिल्ली सरकार उस दिशा में कुछ कदम उठाना चाहती है।'

इससे पहले ऑड-ईवन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा था कि इसकी मुझे नहीं लगता कि जरूरत थी। हमने रिंग रोड का निर्माण किया है जिसकी वजह से शहर के प्रदूषण में भारी कमी आई है। हमारी योजनाब्ध स्कीमों से अगले दो सालों में दिल्ली प्रदूषण मुक्त हो जाएगा। आगे गडकरी ने कहा था कि दिल्ली में रिंग रोड, ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तैयार हुए हैं। इससे उत्तर प्रदेश, हरियाणा जाने वाले ट्रक दिल्ली शहर में आने की बजाय बाहर से ही निकल जाते हैं। इससे दिल्ली का प्रदूषण कम हो गया है। उनके विभाग की ओर से 50 हजार करोड़ रुपयों की लागत से सड़क निर्माण के काम चल रहे हैं। यमुना जलशुद्धिकरण, वायु शद्धिकरण योजना भी शुरू है। इससे आगामी दो वर्षों में दिल्ली प्रदुषण से मुक्त हो जाएगी। बता दें दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने घोषणा की कि 4, 6, 8, 10,12 और 14 नवंबर को ईवन नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी, जबकि 5, 7, 9, 11, 13 और 15 नंवबर को ऑड नंबर वाली गाड़ियां दिल्ली में चलेंगी। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने पॉल्युशन फ्री दिवाली, ऑड-इवेन पॉलिसी, पॉल्युशन मॉस्क, कॉन्सट्रक्शन-डंपिंग कचरा-लोकल बर्निंग पर रोक, हॉटस्पॉट एक्शन प्लान, डस्ट पल्युशन कंट्रोल और दिल्ली ट्री चैलेंज पर फोकस कर प्लान बनाया है। 

टॅग्स :नितिन गडकरीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया