लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल और पत्रकार सबा नकवी सहित आठ लोगों के खिलाफ हेट स्पीच को लेकर एफआईआर दर्ज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 14:27 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी आईएफएसओ इकाई इन लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट्स की निगरानी कर रही थी और उन्हें धर्म से संबंधित कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देनफरत भरे संदेश फैलाने, विभिन्न समूहों को उकसाने और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप।पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी अलग-अलग धर्मों के लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।आईएफएसओ इकाई इन लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट्स की निगरानी कर रही थी।

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने 8 लोगों के खिलाफ कथित तौर पर नफरत भरे संदेश फैलाने, विभिन्न समूहों को उकसाने और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति पैदा करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल की ‘इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटजिक ऑपरेशन’ (आईएफएसओ) इकाई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में दिल्ली भाजपा की मीडिया सेल के निष्कासित प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, पीस पार्टी प्रमुख शादाब चौहान, पत्रकार सबा नकवी, राजस्थान के मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी और हिंदू महासभा पदाधिकारी पूजा सकुन पांडे के नाम हैं।

पुलिस ने कहा कि निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ इसी तरह की धाराओं के तहत दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है।आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त के पीएस मल्होत्रा ने कहा कि प्राथमिकी अलग-अलग धर्मों के लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी आईएफएसओ इकाई इन लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट्स की निगरानी कर रही थी और उन्हें धर्म से संबंधित कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां मिलीं।

हाल ही में, अलीगढ़ पुलिस ने भी हिंदू महासभा की पदाधिकारी पूजा शकुन पांडे के खिलाफ सोशल मीडिया पर शुक्रवार नमाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया है।

हिंदू महासभा की 41 वर्षीय राष्ट्रीय सचिव को 2019 में उनके पति और हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे के साथ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी हत्या को कथित रूप से फिर से बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहेट स्पीच सोशल मीडियादिल्लीइंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस  (आईएफएसओ)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी