लाइव न्यूज़ :

नूंह हिंसा: पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल फैला रहा था नफरत, शेयर की भड़काऊ सामग्री, यूट्यूब ने निलंबित किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2023 16:33 IST

भारतीय अधिकारियों ने हरियाणा के नूंह में हाल ही में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने में चैनल की भूमिका के बारे में ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब से शिकायत की थी। जांच में पाया गया था कि अहसान मेवाती पाकिस्तानी नाम के पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल पर भड़काऊ चीजें शेयर की जा रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह हिंसा में भड़काने में थी पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल की भूमिकाअहसान मेवाती पाकिस्तानी नाम के चैनल पर भड़काऊ चीजें शेयर की जा रही थींचैनल को यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है

नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में बीते दिनों भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर गलत जानकारी फैलाने वाले पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। भारतीय अधिकारियों ने हरियाणा के नूंह में हाल ही में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने में चैनल की भूमिका के बारे में ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब से शिकायत की थी। जांच में पाया गया था कि अहसान मेवाती पाकिस्तानी नाम के पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल पर भड़काऊ चीजें शेयर की जा रही थीं।

इस चैनल पर अब तक  273 वीडियो अपलोड किए हैं। इस पाकिस्तानी चैनल के 80,000 फालोवर हैं। नूंह में हाल की झड़पों के दौरान गलत सूचना फैलाने और हिंसा और अशांति को बढ़ावा देने में इस चैनल ने अहम भूमिका निभाई थी। इस चैनल को चलाने वाले का नाम जीशान मुश्ताक है। मुश्ताक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रहकर ये चैनल चलाता था। यह भी पाया गया कि मुश्ताक द्वारा इस्तेमाल किया गया आईपी एड्रेस पाकिस्तान एजुकेशन एंड रिसर्च नेटवर्क (PERN) का था।

जानकारी के अनुसार जीशान मुश्ताक ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा के पास कोट मुमीन में ब्रॉडबैंड नेटवर्क का उपयोग करके अपने कुछ भड़काऊ वीडियो रिकॉर्ड किए। जीशान इसके बाद लाहौर चला गया। यहां उसने अपना नेटवर्क ऑपरेटर बदला और फिर कुछ और वीडियो शूट किए। 1 अगस्त को उसके द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो बिस्मिल्लाह मोंटेसरी स्कूल के खेल के मैदान के पास शूट किया गया था। 

बता दें कि नूंह हिंसा की जांच कर रही एसआईटी सोशल मीडिया वीडियोज की गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।  राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। विज ने यह भी कहा कि झड़पों के संबंध में अब तक 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से आधी अकेले नूंह में हैं और बाकी गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल सहित अन्य जिलों में हैं।

टॅग्स :हरियाणायू ट्यूबपाकिस्तानअनिल विजHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी