लाइव न्यूज़ :

NTPC Exam: एनटीपीसी परीक्षा में चयनित 35281 अभ्यर्थियों को मार्च 2023 में नौकरी, समयसीमा पहली बार तय, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 20:52 IST

NTPC Exam: एक लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है जिन्होंने विभिन्न चरणों में परीक्षाएं दी हैं और परिणामों का प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनटीपीसी परीक्षा 2022 विभिन्न रेलवे ज़ोन और भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयों में आयोजित की गई थी। 21 आरआरबी में से 17 ने पहले ही अपने अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं, जबकि बाकी जल्द ही अपने नतीजे करेंगे। जनवरी के तीसरे सप्ताह तक इन्हें नौकरी के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

NTPC Exam: रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने और नौकरी मुहैया कराने की समयसीमा पहली बार तय की है। इसके तहत ‘गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी’ (एनटीपीसी) की परीक्षा में चयनित 35,281 अभ्यर्थियों को मार्च 2023 नौकरी दी जाएगी।

यह कदम उन एक लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है जिन्होंने विभिन्न चरणों में परीक्षाएं दी हैं और परिणामों का प्रतीक्षा कर रहे हैं। चार साल के बाद 35,281 रिक्तियों को भरने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा 2022 विभिन्न रेलवे ज़ोन और भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयों में आयोजित की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि स्तर छह में 7,124 उम्मीदवारों के परिणाम सितंबर में घोषित किए गए थे, उनकी चिकित्सा जांच और दस्तावेज़ों के सत्यापन काम किया जा रहा है। 21 आरआरबी में से 17 ने पहले ही अपने अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं, जबकि बाकी जल्द ही अपने नतीजे करेंगे।

रेलवे की समयसीमा के मुताबिक, स्तर 5 का परिणाम नवंबर के तीसरे हफ्ते तक आ जाएगा और दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक उनके दस्तावेज़ों के सत्यापन और चिकित्सकीय जांच का काम पूरा हो जाएगा। जनवरी के तीसरे सप्ताह तक इन्हें नौकरी के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

स्तर 4 की नौकरी के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के नतीजे जनवरी के दूसरे हफ्ते सप्ताह तक आ जाएंगे, जिसके बाद उनके दस्तावेज़ों के सत्यापन और चिकित्सा जांच का काम फरवरी के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। फरवरी में ही चयनित लोगों को सूचीबद्ध किया जाएगा।

स्तर 3 की नौकरियों के लिए सूची बनाने का काम मार्च 2023 के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा, जबकि स्तर 2 की नौकरियों के लिए पूरी प्रक्रिया मार्च 2023 के चौथे सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। इनमें स्टेशन मास्टर, माल गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस , टिकट क्लर्क, कनिष्ठ लेखा सहायक, वरिष्ठ क्लर्क एवं टाइपिस्ट और टाइमकीपर जैसी नौकरियां शामिल हैं।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, टाइपिंग कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा जांच के चरण होते हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की अधिसूचना 28 फरवरी 2019 को जारी की गई थी।

टॅग्स :NTPCindian railwaysRailway PoliceAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

क्राइम अलर्टपुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ गिरफ्तार, शालीमार एक्सप्रेस से दबोचा

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र