लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर और जम्मू में वायु सेना अड्डों पर ड्रोन रोधी सुरक्षा कवच मुहैया कराने के लिए एनएसजी तैनात: महानिदेशक

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:14 IST

Open in App

गुड़गांव, 16 अक्टूबर आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को श्रीनगर और जम्मू में भारतीय वायु सेना अड्डों पर ड्रोन रोधी सुरक्षा कवच मुहैया कराने के लिए तैनात किया गया है। बल के महानिदेशक एम ए गणपति ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू में भारतीय वायु सेना अड्डे पर 27 जून को सीमा पार से आए दो मानव रहित एरियल व्हिकल्स (यूएवी) ने बम गिराए थे। इस घटना में दो वायु सेना कर्मी घायल हो गए और इमारत के एक हिस्से को क्षति पहुंची थी।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बल के ये दो प्रतिष्ठान पाकिस्तान की सीमा के नजदीक हैं और ‘संवेदनशील’ श्रेणी में आते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के प्रमुख ने कहा कि संघीय आतंकवाद रोधी और हाइजैक रोधी कमांडो बल आतंकवाद रोधी क्षमता का विस्तार कर रहा है और उभरती सुरक्षा चुनौतियों से खुद को निपटने के लिए तैयार कर रहा है।

वह यहां मानेसर में बल के 37वें स्थापना दिवस के मौके पर बोल रहे थे, जिसे ब्लैक कैट भी कहा जाता है। गणपति ने कहा कि एनएसजी को भारतीय वायु सेना के श्रीनगर और जम्मू अड्डों पर ड्रोन हमले से रक्षा के लिए ‘तैनात’ किया गया है और यह प्रणाली ‘सफलतापूर्वक’ काम कर रही है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बल और इसके अभियानों की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए एक ‘स्वतंत्र सुरक्षा नीति’ लेकर आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान